Breaking News
rashtrapati bhavan nwn

राष्ट्रपति भवन में घूमना हुआ ज्यादा आसान!

rashtrapati bhavan nwn

नई दिल्ली । अगर आप चाहते कि आप भी राजधानी के मशहूर शानदार ऐतिहासिक इमारत राष्ट्रपति भवन का भ्रमण करें और उसकी खूबसूरती को निहारें। तो आपके लिए यह रास्ता राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने और भी आसान कर दिया है। उन्होंने खुद अपने एक ट्वीट में यह आमंत्रण आम जनता को दिया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने ट्वीटर हैण्डल में लिखा है, ‘अगली बार यदि आप दिल्ली में हैं, तो मैं आपको राष्ट्रपति भवन घूमने के लिए आमंत्रित करता हूं। ये दुनिया भर में फैले भारतीयों के लिए है। आपको जानकर यह हैरानी होगी कि इस ट्वीट को 9 हजार लोग लाइक कर चुके हैं जबकि 3 हजार लोग रीट्वीट कर चुके हैं। राष्ट्रपति के इस कदम को सोशल मीडिया में जबर्दस्त तारीफ मिल रही है। कुछ लोग उन्हें ऐसा करने वाले पहले राष्ट्रपति बता रहे हैं तो कुछ लोगों का कहना है कि राष्ट्रपति ने देश के सर्वोच्च सत्ता प्रतिष्ठान से लोगों जुडने का मौका दिया है। बता दें कि राष्ट्रपति भवन दिल्ली के दिल रायसीना हिल में स्थित है। 340 कमरों वाला ये ऐतिहासिक इमारत दुनिया के राष्ट्राध्यक्षों को मिले आवास में सबसे बड़ा है।

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *