Related Articles
Alev casino Giris: 2026 Guncel Link
09/10/2026

रामचन्द्र कह गए सिया से
ऐसा कलियुग आएगा
मेरा जन्म धाम अयोध्या
एक मन्दिर को तरस जाएगा।
रामचन्द्र कह गए सिया से
ऐसा कलियुग आएगा
एक लुटेरा बाबर दिल्ली आकर
अयोध्या में मेरा मन्दिर ध्वस्त कराएगा।
रामचन्द्र कह गए सिया से
ऐसा कलियुग आएगा
भारत का राम-विरोधी हुक्मरान अयोध्या में
जाने से कतराएगा।
रामचन्द्र कह गए सिया से
ऐसा कलियुग आएगा
मेरे घर में मेरे मन्दिर का बन पाना
एक सपना बन कर रह जाएगा।
रामचन्द्र कह गए सिया से
ऐसा कलियुग आएगा
योगी जेसा देशभक्त मुख्यमंत्री कोई
राम मन्दिर निर्माण पर जान की बाजी लगाएगा।
रामचन्द्र कह गए सिया से
ऐसा कलियुग आएगा
राम मन्दिर का सपना साकार होकर
राम राज्य का श्री गणेश हो जाएगा
लुटेरे बाबर का दिया गहरा जख्म तब
पल भर में भर जाएगा।
virendra dev gaur
chief editor(nwn)
The National News