Related Articles
Официальная Мобильная Версия Игровые Автоматы Три Топора: Регистрация И Вход С Логином И Паролем
05/03/2026
भोजपुरी एक्ट्रेस ने लगाया रेप का आरोप

पटना (का0सं0)। भोजपुरी एक्ट्रेस के साथ रेप के आरोपी एक्टर मनोज आर पांडेय को मुंबई पुलिस ने कल्याण बाइपास से गुरुवार की रात गिरफ्तार कर लिया। मनोज नेपाल भागने की तैयारी में था। इसके लिए उसने एक लड़की से पांच लाख रुपए मांगे थे। इस बात की जानकारी मनोज की पूर्व प्रेमिका को मिली। वह पुलिस के साथ पहले ही उस जगह पहुंच गई जहां लड़की मनोज को पैसा देने वाली थी। लड़की पैसा लेकर मनोज के पास गई तभी मनोज की नजर पुलिस पर पड़ गई और वह भागने लगा। पुलिस ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया। मैंने कहा कि अगर उसकी गिरफ्तारी नहीं होती और वह भागता है तो उसकी जिम्मेदार पुलिस होगी। क्योंकि इसको लेकर मैं उस लड़की के साथ लगातार संपर्क में थी। उसी के मोबाइल पर दूसरे नंबर से मनोज कॉल कर रहा था। पुलिस के सामने ही थाने में बैठी लड़की मनोज से बात कर रही थी। पीडि़ता ने कहा कि मनोज नेपाल भागने के लिए लड़की से पांच लाख रुपए मांग रहा था। लड़की ने कहा कि मेरे पास इतने पैसे नहीं हैं। फिलहाल मैं 50 हजार रुपए की मदद कर सकती हूं। इस पर मनोज भी तैयार हो गया और पैसा लेने के लिए कल्याण बाइपास पहुंचा। इस दौरान पुलिस को देखते ही मनोज भागने की कोशिश करने लगा। इस दौरान उसके साथ जो युवक था उसका पैसा पानी में गिर गया। पैसा उठाने के दौरान दोनों ही पुलिस की पकड़ में आ गए। पुलिस मनोज से पूछताछ कर रही है।

पुलिस स्टेशन में मनोज पाण्डेय
The National News