
टमाटर न सिर्फ सब्जी का स्वाद बढ़ाता है बल्कि कई तरह की ब्यूटी ट्रीटमेंट में भी टमाटर का इस्तेमाल किया जाता है। हाल ही में एक शोध में पता चला है कि टमाटर, कैंसर को रोकने में भी मददगार है। शोध में यह भी कहा गया है कि अगर एक हफ्ते में कम से कम 10 बार टमाटर का सेवन किया जाए तो कैंसर होने की संभावना 45 प्रतिशत तक कम हो जाती है।पुरुषों के लिए रोज टमाटर खाना काफी लाभकारी है क्योंकि टमाटर में ऐसे पौष्टिक तत्वों की भरमार होती है जो प्रोस्टेट कैंसर की कोशिकाओं को बढऩे से रोकने में मददगार होते हैं। इसके अलावा टमाटर में कैरोटिनॉयड नाम का तत्व पाया जाता है जो ट्यूमर को कम करने में मदद करता है।टमाटर में मौजूद लाइकोपीन नाम का रसायन कैंसर से लडऩे की योग्यता रखता है। टमाटर को नियमित रूप से सलाद में इस्तेमाल कर पेट के कैंसर के खतरे को 60 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है।आपको जानकर हैरानी होगी कि एक तरफ जहां दूसरे खाद्य पदार्थों को जब हम फ्राई करते हैं तो उनके पोषक तत्व कम या समाप्त हो जाते हैं जबकि टमाटर के साथ ऐसा नहीं होता। टमाटार के पोषक तत्व उसे फ्राई करने और पकाने के बाद भी वैसे के वैसे ही बने ही रहते हैं।शोधकर्ताओं का कहना है कि वैसे तो सभी लाल फलों में लाइकोपीन रसायन पाया जाता है लेकिन टमाटर में इसकी मात्रा दूसरे फल या सब्जियों के मुकाबले ज्यादा होती है। इसकी वजह से शरीर में स्वस्थ की खून की आपूर्ति संभव हो पाती है। यह कैंसर कोशिकाओं को तितर-बितर करने में माहिर है।टमाटर में आइकोपीन और बीटा कैरोटिन भी काफी मात्रा में पाया जाता है। बीटा कैरोटिन की खासियत यह है कि यह शरीर में जाकर विटमिन ए में बदल जाता है जो हड्डियों के कैंसर की समस्या में काफी लाभकारी है।
The National News
427923 585303There is noticeably a lot to know about this. I believe you created some nice points in attributes also. 243242