Breaking News
cmjanta darbarnwn

मुख्यमंत्री ने जनता मिलन कार्यक्रम में फरियादियों की सुनी समस्याएं

cmjanta darbarnwn

देहरादून (सू0वि0)। कुमांऊ के प्रवेश द्वार हल्द्वानी महानगर के श्याम_विहार में मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जनता मिलन कार्यक्रम में सैकडों की तादाद में कुमांऊ भर से पहुचे फरियादियों की समस्याएं सुनी और उनसे दोतरफा संवाद स्थापित करते हुये अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया। सरकार जनता के द्वार की अवधारणा उस समय साकार हो उठी जब मुख्यमंत्री के जनता मिलन कार्यक्रम मे दूरदराज से आये लोगों के चहरों पर आशा व विश्वास की चमक देखी गई। लोगो को उम्मीद थी कि प्रदेश के मुखिया उनकी बात गम्भीरता से सुनेंगे और निश्चय ही उसका सकारात्मक समाधान भी करेंगे। लगभग तीन घन्टे चले जनता मिलन कार्यक्रम में 474 लोगों ने अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री के सम्मुख प्रस्तुत की। अपने सम्बोधन मे मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि सरकार द्वारा राजधानी में जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित कर जन समस्याओं का निराकरण किया जाता था। सरकार ने अनुभव किया कि प्रदेश के दूरदराज से आने वाले लोगों का काफी समय व धन व्यय होता है। इस को ध्यान में रखते हुये राज्य सरकार ने कुमांऊ के प्रवेश द्वार हल्द्वानी में जनता मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि विकास के साथ ही जनसमस्याओं का निराकरण हमारी प्राथमिकता है। हम जनप्रतिनिधियों के अनुभवों एव जन सहयोग से विकास करने के लिए तत्पर है। विकास के लिए सभी प्रकार के लोगों के सुझाव आमंत्रित है। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के निराकरण के लिए जनपद स्तर पर प्रभारी मंत्रियों द्वारा भी जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे, इसके साथ ही आयोजित होने वाले तहसील दिवसों मे भी प्रभारी मंत्री जनसमस्यायें सुनकर उनका निराकरण करेंगें। मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि विकास कार्यों का क्षेत्र में मुल्यांकन किये जाने के लिए जिलाधिकारी से लेकर अन्य स्तर के अधिकारियों को भी निरीक्षण करने के लिए ग्रामीण व शहरीय इलाकों मे भेजे जाने की कार्य योजना जल्द ही लागू की जा रही है। उन्होंने कहा सबका साथ सबका विकास हमारी सरकार की कार्य करने की ऊर्जावान पद्यति है। उन्होंने कहा कि लोग अपनी समस्याएं पता व फोन नम्बर के साथ मुख्यमंत्री समाधान पोर्टल पर भी दर्ज करा सकते है। अपने सम्बोधन में प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय भट्ट ने कहा कि प्रदेश की सरकार जनता की सरकार है । संगठन के निवेदन पर मुख्यमंत्री ने स्वयं व प्रदेश के मंत्रियों के कार्यक्रम तय किये हैं। जिसके तहत मुख्यमंत्री व मंत्रीगण जनता की समस्यायें सुनकर उनका समाधान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के समग्र विकास के लिए संगठन एवं सरकार एकजुट होकर कार्य कर रही है। हर प्रकार की जनसमस्या के निराकरण के लिए हमारे द्वार हमेशा खुले हुये हैं।

Check Also

प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप मॉडिफाई किया जाए : मुख्य सचिव

देहरादून ।  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की …

One comment

  1. 354643 956604This web-site is really a walk-through rather than the information you desired concerning this and didnt know who to inquire about. Glimpse here, and you will definitely discover it. 988580

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *