Breaking News
doctor nwn

ऑपरेशन थियेटर में दो डॉक्टरों का झगड़ा, बच्चे की मौत

doctor nwn

जोधपुर (नेशनल वार्ता संवाददाता) । डॉक्टर की पहली जिम्मेदारी होती है मरीज की जान बचाना। मामला जब ऑपरेशन टेबल का हो तो यह जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। लेकिन राजस्थान के जोधपुर स्थित प्रसिद्ध उम्मेद अस्पताल का एक ऐसा हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, उससे पूरी डॉक्टर बिरादरी शर्मसार हो गई है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद दो डॉक्टर्स को बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं राजस्थान हाइकोर्ट ने मामले पर संज्ञान लेते हुए उम्मेद हॉस्पिटल से आज दो बजे तक रिपोर्ट मांगी है। आपको बता दें कि उम्मेद अस्पताल में एक प्रेग्नेंट महिला का ऑपरेशन किया जा रहा था। महिला गर्भवती थी, लेकिन बच्चे की पेट में ही मौत हो गई। ऐसे में जल्द से जल्द ऑपरेशन करना जरूरी था। महिला को जोधपुर के उम्मेद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। वहां ऑपरेशन टेबल पर सर्जरी हो रही थी, तभी दो डॉक्टर किसी बात पर आपस में झगडऩे लगे। दोनों ने मरीज को छोड़कर एक-दूसरे से बहस करना शुरू कर दिया। इस दौरान आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग भी हुआ। झगडऩे वाले डॉक्टरों के नाम महिला रोग विशेषज्ञ डॉ अशोक नैनीवाल और एनेस्थीसिया इंचार्ज डॉ एमएल टाक बताए गए हैं।  वीडियो सामने आने और वायरल होने के बाद अस्पताल प्रबंधन हरकत में आया है। अस्पताल की अधीक्षक रंजना देसाई ने इस घटना को बेहद शर्मनाक बताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

Check Also

Kawaboumga: Merge Up 2 et Simsinos Casino, guide des mécaniques du slot

Le monde des machines à sous a vu l’émergence de titres innovants comme Merge Up …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *