Breaking News
modi or cm news

२०२२ तक किसानों की आय दोगुनी होगी : प्रधानमंत्री

modi or cm news

देहरादून , 22-08-2017 (सू0वि0)। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की अध्यक्षता में आयोजित मुख्यमंत्री परिषद् की बैठक में शामिल हुए। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री से राज्य के विकास, सुशासन को मजबूत करने, किसानों एवं गरीबों के कल्याण के लिए किये जा रहे कार्यों के संबंध में विस्तार से विचार विमर्श किया। बैठक में मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र ने राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे विभिन्न विकास कार्यों एवं राज्य में चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। 2022 तक किसानों की आय को दोगुनी करने के लक्ष्य को लेकर भी प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के बीच चर्चा हुई। चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री श्री मोदी ने राज्य में केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की प्रगति के बारे में भी जानकारी हासिल की। बैठक में मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन नीति का लाभ और उडान योजना, सेतु-भारतम योजना, मिशन इन्द्रधनुष, ईज आॅफ डूईंग, एक भारत-श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम, डिजिटल इंडिया, राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा बीमा एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत किये जा रहे कार्यों की प्रगति की विस्तार से जानकारी दी।

Check Also

प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप मॉडिफाई किया जाए : मुख्य सचिव

देहरादून ।  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की …

2 comments

  1. 203917 251032Hello DropshipDragon provides dropping for quality, affordable products direct from China to your customers. Perfect for eBay sellers and internet site owners alike! 429322

  2. 362388 65677Some truly nice stuff on this internet site , I like it. 192201

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *