Breaking News
mm.pp

माधुरी दीक्षित पर कॉमिडी सीरीज प्रड्यूस करेंगी प्रियंका चोपड़ा

mm.pp

हाल में जब प्रियंका चोपड़ा इंडिया आई थीं तब उन्होंने ऐसा इशारा दिया था कि वह माधुरी दीक्षित के साथ कुछ हटकर काम करने जा रही हैं। हालांकि तब प्रियंका ने इसके बारे में कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया था और कहा था कि जल्द ही इसकी जानकारी दी जाएगी। इस बारे में काफी अटकलों के बाद अब ऐसी खबर आ रही है कि प्रियंका जल्द ही इस माधुरी दीक्षित वाले प्रॉजेक्ट पर काम शुरू करने जा रही हैं। प्रियंका चोपड़ा एक बड़े इंटरनैशनल नेटवर्क के साथ एक कॉमिडी सीरीज प्रड्यूस करने जा रही हैं जो बॉलिवुड ऐक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के जीवन पर आधारित होगी। इस सीरीज में दिखाया जाएगा कि किस तरह माधुरी शादी के बाद यूएस सेटल हुईं और वहां के हिसाब से उन्होंने अपनी लाइफस्टाइल को अजस्ट किया।इस खबर को कन्फर्म करते हुए इस शो को लिखने वाले श्री राव ने सोशल मीडिया पर एक फोटो भी शेयर की जिसमें वह प्रियंका और माधुरी दीक्षित के साथ दिखाई दे रहे हैं। श्री राव इससे पहले जनरल हॉस्पिटल: नाइट शिफ्ट जैसे सफल शो भी लिख चुके हैं। राव माधुरी के पति श्रीराम नेने के साथ इस शो के एग्जिक्युटिव प्रड्यूसर होंगे। हालांकि अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि इस सीरीज में माधुरी दीक्षित की भूमिका कौन निभाएगा। प्रियंका इस समय अपनी हॉलिवुड फिल्मों अ किड लाइक जेक और इजन्ट इट रोमांटिक की शूटिंग कर रही हैं। इसके बाद वह अपनी सुपरहिट टीवी सीरीज च्ॉन्टिको के तीसरे सीजन की शूटिंग भी शुरू करेंगी। 

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *