Breaking News

कोलकाता मेट्रो को मिलेंगी 40 एसी गाडिय़ां

nwn.n

कोलकाता मेट्रो को जल्द ही 40 नयी वातानुकूलित गाडिय़ां मिल जाएंगी। इसकी पहली खेप मेट्रो को मिल चुकी है। मेट्रो की प्रवक्ता इंद्राणी बनर्जी ने यहां बताया, ”कोलकाता मेट्रो ने इंटीग्रल कोच फैक्टरी (आईसीएफ) पेरमबूर, डालियान और चीन के झोंगझू सीआरआरस को नई गाडिय़ां तैयार करने को कहा है। इंद्राणी ने बताया कि आईसीएफ पेरमबूर में निर्मित नयी वातानुकूलित ट्रेन शहर में आ गई है जिस पर राज्य की कलाकृतियां उकेरी गयी हैं। इसे सितंबर में दुर्गा पूजा से पहले चलाया जाएगा लेकिन इससे पहले इसे प्रायोगिग तौर पर चलाया जाएगा। देश की पहली मेट्रो सेवा को ट्रेनों की दूसरी खेप आईसीएफ से सितंबर में आएगी जिसके बाद चरणबद्ध तरीके से 38 और ट्रेनें आएंगी। प्रवक्ता ने बताया कि पहले ही आ चुकी और सितंबर में आने वाली वातानुकूलित ट्रेनों के अलावा पेरामबूर से 14 अन्य ट्रेने मंगाई गईं है। बनर्जी ने बताया, ‘Óमेट्रो को चीन के डालियान में बनायी गयी 14 नयी ट्रेनें भी इस साल के अंत में मिलना शुरू हो जाएंगी।ÓÓ कोलकाता मेट्रो इस समय शहर के दक्षिणी हिस्से में कवि सुभाष से उत्तरी हिस्से में नोआपारा के बीच 27.22 किलोमीटर में चलती है।

Check Also

Bahis com ile Guvenli Bahis Deneyimi

Content Hesap Güvenliği ve Gizlilik ile Bahis com Yüksek Oranlı Bahis Seçenekleri Bahis com Platformunda …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *