Related Articles
Hamster Run casino ile kazancını katla
10/20/2026
Top tips to Keno game online like a pro
10/20/2026

किंग्सटन । विश्व के सर्वश्रेष्ठ धावक और ओलंपिक खेलों में आठ स्वर्ण पदक जीतने वाले उसेन बोल्ट ने अपने देश जमैका में आयोजित 100 मीटर रेस जीत ली है। घरेलू मैदान पर बोल्ट के करियर की यह अंतिम रेस थी। उन्होंने ‘सैल्यूट ए लेजेंड रेस की 100 मीटर स्पर्धा 10.03 सेकेंड में पूरी कर जीत हासिल की। हालांकि, वह अपने समय से खुश नहीं थे। इस वर्ष बोल्ट अपने करियर से संन्यास ले लेंगे। हालांकि, वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने करियर का समापन इस साल अगस्त में होने वाली विश्व चैंपियनशिप में करेंगे। बोल्ट ने कहा, ‘रेस अच्छी थी। मुझे नहीं लगता कि इससे पहले कभी 100 मीटर रेस में दौडऩे से पहले मुझे इतनी घबराहट महसूस हुई हो। मैं इतने साल तक प्रशंसकों से मिले समर्थन का शुक्रगुजार हूं। मैंने इस प्रकार के समर्थन की कभी उम्मीद नहीं की थी। मैं जानता था कि यह समारोह बड़ा होगा। इसलिए, मेरे लिए स्टेडियम में आने और मेरा साथ देने के लिए सभी का शुक्रिया। प्रशंसकों की इस भीड़ को देखकर लगता है कि मैंने खेल में जो किया है, उनके लिए बड़ी बात है और वह इसका समर्थन करते हैं। इस रेस को देखने के लिए किंग्स्टन के स्टेडियम में 30,000 दर्शक मौजूद थे। इस मौके पर जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस और अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स महासंघ के अध्यक्ष सेबेस्टियन को भी मौजूद थे।
The National News