
देहरादून (सू0वि0)। नवनियुक्त महानिदेशक, सूचना डाॅ.पंकज कुमार पाण्डेय ने विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। श्री पाण्डेय ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद महानिदेशालय में आयोजित विभागीय अधिकारियों की बैठक में निर्देश दिये कि सूचना विभाग सरकार की योजनाओं और नीतियों को जनता तक पहुंचाने में सेतु का कार्य करता है। इसमें मीडिया का अहम योगदान है, इसलिए मीडिया तक सूचनाओं का आदान-प्रदान त्वरित गति से होना चाहिए। उन्होंने कहा कि विभाग वर्तमान समय के अनुसार आधुनिक तकनीक का उपयोग कर सूचनाओं के आदान-प्रदान में तेजी लाये। उन्होंने कहा कि मीडिया से बेहतर समन्वय स्थापित किया जाय। पत्रकारों के हितों के लिए जो योजनाएं संचालित है, उनमें विशेष फोकस रखा जाय। पत्रकारों के हितों का विशेष ध्यान रखा जाय। श्री पाण्डेय ने कहा कि विभागीय कार्य प्रणाली में पारदर्शिता का पूरा ध्यान रखा जाय। अधिक से अधिक कार्यों में सूचना प्रौद्योगिकी का अधिक से अधिक उपयोग किया जाय। श्री पाण्डेय ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि विभाग से संबंधित लंबित प्रकरणों का शीघ्र समाधान किया जाय। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी व कर्मचारी राज्य सरकार की योजनाओं और नीतियों से अपडेट रहे। कार्यभार ग्रहण करने के बाद श्री पाण्डेय ने विभागीय कार्यकलापों की जानकारी ली।
(
The National News
492634 75322Deference to op , some superb selective information . 346292