Related Articles
Alev casino Giris: 2026 Guncel Link
09/10/2026

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सचिवालय में सितारगंज चीनी मिल के संबंध में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि आगामी पेराई सत्र तक सितारगंज चीनी मिल दुबारा शुरू हो जाय, इसके लिए पूरी योजना जल्द बनाई जाय। किसानों का हित पहला लक्ष्य होना चाहिए। सितारगंज में निर्मित इन्फ्रास्ट्रक्चर का सही उपयोग होना जरूरी है। इससे गन्ना उत्पादकों को गन्ने की बिक्री में परेशानी नहीं होगी व अन्य लोगों के रोजगार भी बढ़ेंगे। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि सितारगंज चीनी मिल को आगामी पेराई सत्र से शुरू करने के लिए अभी से प्रक्रिया शुरू की जाय। इसके लिए टेक्निकल टीम एवं विशेषज्ञों की राय ली जा सकती है। बैठक में विधायक श्री सौरभ बहुगुणा, ग्राम्य विकास एवं पलायन आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. एस.एस.नेगी, मुख्यमंत्री के तकनीकि सलाहकार श्री डॉ. नरेन्द्र सिंह, अपर मुख्य सचिव श्रीमती मनीषा पंवार, सचिव श्री अमित नेगी, श्रीमती राधिका झा, निदेशक शूगर फेडरेशन श्री चन्द्रेश यादव, अपर सचिव डा. वी. षणमुगम आदि उपस्थित थे। सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग
The National News