Breaking News
women empowerment

यह महिला सशक्तिकरण के नए भारत का युग : मोदी

women empowerment

नई दिल्ली  । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार ने महिलाओं की गरिमा को महत्व दिया है और उनके ही नेतृत्व में सशक्तीकरण को सुनिश्चित करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि यह महिला सशक्तीकरण के नए भारत का युग है। मोदी शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय भारती महोत्सव को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संबोधित कर रहे थे। इस महोत्सव को महाकवि सुब्रह्मण्य भारती के सम्मान में चेन्नई स्थित वानविल सांस् कृतिक केंद्र द्वारा आयोजित किया गया था। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार महाकवि भारती की महिला सशक्तीकरण की दृष्टि से प्रेरित है और उनके ही नेतृत्व में सशक्तीकरण को सुनिश्चित करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने महिलाओं की गरिमा को महत्व दिया है और मुद्रा योजना के अंतर्गत 15 करोड़ महिलाओं को ऋण दिए गए हैं। महिलाएं आज सशस्त्र बलों का हिस्सा बन रही हैं। वे आज मस्तक ऊंचा कर घूम रही हैं और यह विश्वास पैदा कर रही हैं कि देश सुरक्षित हाथों में है। यह महिला सशक्तिकरण के नए भारत का युग है। महाकवि भारती को उनकी 138 वीं जयंती पर नमन करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि वह किसी एक पेशे से नहीं जुड़े थे, बल्कि सब कुछ थे। उन्होंने कहा कि वह एक कवि, लेखक, संपादक, पत्रकार, समाज सुधारक, स्वाधीनता सेनानी और बहुत कुछ कुछ थे। वाराणसी से भी वह गहराई से जुड़े हुए थे। युवा पीढ़ी उनसे बहुत कुछ सीख सकती है। इस वर्ष का भारती पुरस् कार जानेमाने लेखक सीनी विश् वनाथन को दिया गया है।

Check Also

Rulet nasıl oynanır ve hangi stratejiler kazandırır?

Content Ücretsiz Rulet oynayın, çevrimiçi stratejiler ve kurallar Casino Sitesine Giriş Yapın Ayrıca, kayıt işlemi …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *