
रुद्रपुर । मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत शनिवार को ऊधमसिंह नगर भ्रमण पर पहुंचे। उत्तराखंड मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शनिवार को रुद्रपुर में विभिन्न विकास योजनाओं को लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान दर्जनों कांग्रेस कार्यकताओं ने मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाए। इन कार्यकर्ताओं को पुलिस ने अग्रेसन चौक से गिरफ्तार कर लिया। मुख्यमंत्री रावत देहरादून से हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर 11:30 बजे 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर हेलीपैड में पहुंचे। इसके बाद वे कार से 11:40 बजे गांधी पार्क रुद्रपुर में पहुंचे व विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण करने के बाद स्टॉलों का निरीक्षण किया। फिर मुख्यमंत्री सहकारिता विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक वितरित किए। इसके बाद मुख्यमंत्री 31वीं वाहिनी पीएसी विश्राम गृह में रहेंगे। वे तीन बजे जिला जजी परिसर रुद्रपुर में बार एसोसिएशन ऊधमसिंह नगर की ओर से आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे और 4:05 बजे हेलीकॉप्टर से देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।
The National News
990372 480580Every e-mail you send ought to have your signature with the link to your web web site or weblog. That usually brings in some visitors. 631333