Breaking News
jo biden

मोदी ने जो बिडेन को बधाई दी

jo biden

नईदिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जोसेफ आर बिडेन से टेलीफोन पर बात कर उन्हें बधाई दी है। मोदी ने अमेरिका का राष्ट्रपति चुने जाने पर बिडेन को गर्मजोशी के साथ बधाई दी और कहा कि इस चुनाव से अमेरिका की लोकतांत्रिक परंपराओं की मजबूती का पता चलता है।
उन्होंने अमेरिका की उपराष्ट्रपति निर्वाचित सीनेटर कमला हैरिस को भी बधाई और शुभकामनाएं दी। बातचीत के दौरान मोदी ने वर्ष 2014 और 2016 की अपनी अमेरिका यात्राओं का उल्लेख करते हुए बिडेन के साथ अपनी मुलाकात तथा बातचीत को याद किया।
दोनों नेताओं ने साझा मूल्यों और समान हितों पर आधारित भारत अमेरिका व्यापक वैश्विक सामरिक साझेदारी को और मजबूत बनाने के लिए काम करने पर सहमति व्यक्त की।
उन्होंने कोविड महामारी से निपटने के लिए किफायती वैक्सीन उपलब्ध कराने, जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने और हिंद प्रशांत क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने जैसी प्राथमिकताओं के बारे में भी चर्चा की।

Check Also

Top tips to Keno game online like a pro

The web site is for entertainment solely, with no real money, including Cash Prizes, Free …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *