Breaking News
sitaraman

देश की अर्थव्यवस्था में तेजी से हो रहा सुधार: सीतारमन

-आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना का हुआ शुभारंभ

sitaraman

नईदिल्ली । कोरोना वायरस महामारी से देश की अर्थव्यवस्था को हुए नुकसान को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने बताया है कि अब देश की अर्थव्यवस्था में तेजी से सुधार हो रहा है। देश में इस बार जीएसटी का कलेक्शन दस फीसदी बढ़ा है। साथ ही वित्त मंत्री ने बताया कि देश में अब निवेश में भी बढोत्तरी हो रही है।
उन्होंने गुरुवार को आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना को लॉन्च किया। निर्मला ने कहा कि अर्थव्यवस्था में रिकवरी दिख रही है। सीतारमण ने प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा करने के दौरान कहा अर्थव्यवस्था में मजबूत सुधार है, कोविड-19 के सक्रिय मामलों में गिरावट आई है। अक्टूबर में जीएसटी संग्रह वर्ष दर वर्ष आधार पर 10 प्रतिशत बढ़ा, बैंक ऋ ण में 5.1 प्रतिशत का सुधार हुआ और ऊर्जा खपत में वृद्धि के रुझान मिले हैं। महामारी के समय में भी जीएसटी कलेक्शन और विदेशी निवेश बढ़ा है।
वित्त मंत्री ने बताया, ‘आत्मनिर्भर भारत के तहत सरकार ने निश्चय किया था कि देश में धन और अन्न की कोई कमी न रहे। इसी संबंध में वित्त मंत्री सीतारण ने घोषणा की थी कि ‘एक देश एक बाजारÓ की तर्ज पर ‘एक देश एक राशन कार्डÓ की दिशा में आगे बढ़ेंगे। सरकार ने पहले ही राज्यो से ‘एक देश एक राशन कार्डÓ को लागू करने को कहा था। अब 18 राज्यों में इस सुविधा को लागू कर दिया गया है।

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *