Breaking News
cg

राज्योत्सव-2020 में इस वर्ष 30 विभूतियों एवं तीन संस्थाओं को राज्य अलंकरण सम्मान : संस्कृति मंत्री

-पत्रकार-वार्ता में राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय सम्मान और पुरस्कारों के चयनितों की घोषणा की

cg

रायपुर (जनसम्पर्क विभाग) । छत्तीसगढ़ शासन ने इस वर्ष राज्योत्सव के मौके पर दिए जाने वाले राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय सम्मान और पुरस्कारों के लिए चयनित व्यक्तियों एवं संस्थाओं की घोषणा कर दी है। संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत ने आज संस्कृति संचालनालय में आयोजित पत्रकार-वार्ता में इस वर्ष के राज्य अलंकरणों के लिए चयनित नामों की घोषणा की। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 30 विभूतियों और तीन संस्थाओं को ये पुरस्कार दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में 1 नवम्बर को आयोजित कार्यक्रम में चयनितों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। संस्कृति विभाग के सचिव श्री अन्बलगन पी. और संचालक श्री अमृत विकास टोपनो भी पत्रकार-वार्ता में मौजूद थे।

आदिवासी एवं पिछड़ा वर्ग उत्थान के लिए दिया जाने वाला शहीद वीरनारायण सिंह सम्मान इस वर्ष धमतरी जिले के सरईटोला के श्री रूपराय नेताम को दिया जाएगा। अहिंसा एवं गौरक्षा के लिए दिया जाने वाला यति यतनलाल सम्मान रायपुर की संस्था बढ़ते कदम को दिया जाएगा। खेल के लिए गुण्डाधूर सम्मान हेतु दुर्ग की बैडमिंटन खिलाड़ी सुश्री आकर्षि कश्यप, महिला उत्थान के लिए दिए जाने वाले मिनीमाता सम्मान के लिए दुर्ग की श्रीमती शहाना कुरैशी, सहकारिता के क्षेत्र में ठाकुर प्यारेलाल सिंह सम्मान के लिए कबीरधाम जिले के किसुनगढ़ के श्री बैजनाथ चन्द्राकर, उर्दू भाषा की सेवा के लिए हाजी हसन अली सम्मान धमतरी के श्री हनीफ नजमी तथा तीरंदाजी के लिए महाराजा प्रवीरचन्द्र भंजदेव सम्मान के लिए बिलासपुर के श्री सर्वज्ञ सिंह मरकाम का चयन किया गया है।

सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए इस साल का पं. रविशंकर शुक्ल सम्मान रायपुर के आचार्य रमेन्द्र नाथ मिश्र को, साहित्य के क्षेत्र में दिया जाने वाला पंडित सुन्दर लाल शर्मा सम्मान संयुक्त रूप से रायपुर के डॉ. सुशील त्रिवेदी और अंबिकापुर के श्री जीवन नाथ मिश्र को, कला एवं संगीत के लिए चक्रधर सम्मान रायपुर के डॉ. भारती बंधु को, लोक कला/शिल्प के लिए दाऊ मंदराजी सम्मान संयुक्त रूप से दुर्ग के श्री शिवकुमार ‘दीपक’ और नारायणपुर जिले के रेमावंड के श्री रूपसाय सलाम को एवं कृषि के क्षेत्र में डॉ. खूबचन्द बघेल सम्मान राजनांदगांव के श्री एनेश्वर वर्मा को दिया जाएगा।

सामाजिक समरसता के लिए महाराजा अग्रसेन सम्मान बिलासपुर के श्री रामावतार अग्रवाल को, चन्दूलाल चन्द्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार प्रिन्ट मीडिया के लिए श्री ब्रम्हवीर सिंह तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए सुश्री ममता लांजेवार को दिया जाएगा। आयुर्वेद चिकित्सा शिक्षा तथा शोध एवं अनुसंधान के लिए धन्वंतरी सम्मान रायपुर के डॉ. गौतम चंद जैन को, मछली पालन के लिए श्रीमती बिलासा बाई केंवटिन मत्स्य विकास पुरस्कार रायगढ़ के श्री गौरव सलूजा को, संस्कृत भाषा के लिए संस्कृत भाषा सम्मान रायपुर की डॉ. कुमुद कान्हे को, आदिवासी सेवा एवं उत्थान के लिए डॉ. भंवर सिंह पोर्ते सम्मान धमतरी जिले के बांधा-दुगली के शंभू शक्ति सामाजिक सेवा संस्थान को, रचनात्मक लेखन और हिन्दी भाषा के लिए पं. माधव राव सप्रे राष्ट्रीय रचनात्मकता सम्मान श्री राजेन्द्र धोड़पकर को, श्रम के क्षेत्र में महाराजा रामानुज प्रताप सिंहदेव सम्मान संयुक्त रूप से अंबुजा सीमेंट लिमिटेड के भाटापारा यूनिट और रायगढ़ के श्री हरीश मित्तल का चयन किया गया है।

विधि के क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य हेतु वर्ष 2018-19 के लिए बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल सम्मान संयुक्त रूप से डॉ. निर्मल शुक्ला व श्री विनोद चावड़ा को, बुनकरों को दिया जाने वाला बिसाहूदास महंत पुरस्कार वर्ष 2016-17 के लिए संयुक्त रूप से जांजगीर-चांपा के श्री राजेश देवांगन और श्री मधुसूदन देवांगन को तथा वर्ष 2017-18 के लिए संयुक्त रूप से रायगढ़ के श्री राजेश देवांगन व जांजगीर-चांपा के श्री विरेन्द्र देवांगन को दिया जाएगा। राजराजेश्वरी करूणामाता हाथकरघा प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए संयुक्त रूप से बलौदाबाजार के श्री कृष्ण कुमार देवांगन व जांजगीर-चांपा के श्री मनहरण देवांगन तथा अपराध अनुसंधान के लिए पंडित लखनलाल मिश्र सम्मान के लिए रायपुर की श्रीमती दिव्या शर्मा का चयन किया गया है।

Check Also

Top tips to Keno game online like a pro

The web site is for entertainment solely, with no real money, including Cash Prizes, Free …

One comment

  1. 47256 560475Wow What great data. Thank you for the time you spent on this post. 29427

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *