Breaking News
chor 111

दिन दहाड़े घर में घूसे चोर लूट की वारदात को दिया अंजाम

-महिला को किया घायलत

-तहरीर के आधार पर पुलिस ने शुरू की जांच।

chor 111

देहरादून/ऋषिकेश (दीपक राणा) । ऋषिकेश गुमानीवाला रूसा फार्म के एक घर में चोरो ने मौका देख दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दिनदिहाडे लूट की इस घटना से क्षेत्र के आसपास लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय सभासद समेत लोगों ने यहां पुलिस से  गस्त बढ़ाने की मांग की है। पुलिस को दी गई तहरीर में रूसा फार्म गुमानीवाला निवासी एक महिला ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर को दो अज्ञात व्यक्ति उसके घर आए और उन्होंने कहा कि उसके पति ने हमें भेजा है। इस दौरान दोनों ने पीने के लिए पानी मांगा। अंदर जाकर महिला ने अपने पति को फोन किया और दोनों व्यक्ति को भेजने के बारे में पूछा इस पर महिला के पति ने अनहोनी की आशंका जताते हुए उसे बाहर जाकर जोर से चिल्लाने के लिए कहा महिला ने बताया कि जैसे ही पिछे पलटी  दोनों अज्ञात व्यक्ति घर के अंदर घुस गए। और बच्चे समेत उसका मुंह बंद कर दिया। और बेलन मारकर उसे घायल कर दिया। इसके बाद पास में ही रखे थैले को लेकर जंगल की तरफ़ फरार हो गए। जिसके अंदर ₹70000 नगद थे।बाद में महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हुए। और लूट की जानकारी  पुलिस को दी। जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे वरिष्ठ उपनिरीक्षक शिव प्रसाद डबराल ने मौका मुआइना  किया और महिला की तहरीर के आधार पर छानबीन शुरू कर दी वहीं लूट की वारदात पर स्थानीय पार्षद विपिन पंत ने कहा कि बीते दो माह में रूसा फार्म क्षेत्र में चोरी की कई घटनाएं घट चुकी है। चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं।कि दिन दहाड़े सरेआम लूट-पाट कर फरार हो जाते हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि अचानक क्षेत्र के आसपास नशे का कारोबार भी फल-फूल रहा है। इस कारण यहां आयेदिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं। साथ ही पार्षद और स्थानीय लोगों ने पुलिस से लूट के मामले का शीघ्र खुलासा करने की मांग की है ।

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

One comment

  1. 847864 191987Rattling clean internet site , thanks for this post. 507103

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *