Breaking News
vendor

पंजीकृत वेंडर ही मंडी में लगा सकेंगे दुकाने

vendor

देहरादून/ऋषिकेश (दीपक राणा) । वेंडरो की कोविड जांच के लिए नगर निगम प्रशासन ने बंद करायी मंडी। ऋषिकेश करोना संक्रमण को देखते हुए और इस पर प्रभावी रोक लगाने के लिए नगर निगम प्रशासन ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। अस्थाई व्यवस्था के तहत यात्रा बस स्टैंड मार्ग में विगत दो माह पूर्व खोली गई सब्जी मंडी में पंजीकृत वेंडर ही सब्जी फल बेच सकेंगे। इनकी कोविड जांच के लिए यहां निगम प्रशासन ने मंडी को पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है। कोविड जांच पूरी होने के बाद ही यहां मंडी खोली जाएगी। करोना संकट काल में जीवनीमाई रोड स्थित पुरानी सब्जी मंडी को अत्यधिक भीड़भाड़ के चलते बंद कर दिया गया था। वेंडर बेरोजगार नहीं हो इसलिए निगम प्रशासन ने हरिद्वार रोड और बीटीसी चंद्रभागा लिंक रोड के किनारे आदर्श ग्राम में वैकल्पिक सब्जी मंडी खुलवाई ताकि सोशल डिस्टेंसिंग बना रहे और आसपास के लोग को फल सब्जी सुलभता से उपलब्ध हो। आदर्श ग्राम में निगम प्रशासन ने सब्जी की दुकानें लगाने के लिए 11वेंडरो का पंजीकरण किया था। आज इनकी संख्या वर्तमान में 3 गुना से ज्यादा हो गई है। इससे यहां भीड़ बढ़ने लगी है और सोशल डिस्टेंसिंग भी तार-तार हो रही है। बदइंतजामी को संज्ञान में लेकर निगम प्रशासन ने कोविड संक्रमण से बचाव को सब्जी मंडी बंद कर दी है। दोबारा वेंडरो मे
के रजिस्ट्रेशन की जांच होगी ।मुख्य नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वीरियाल ने बताया कि बिना पंजीकरण के वेंडर सब्जी बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।आदर्श ग्राम के वेंडरो के रजिस्ट्रेशन की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने पर ही मंडी खुलेगी। बिना पंजीकरण के दुकान लगाने पर नगर निगम द्वारा कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

vendor 1

 

Check Also

प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप मॉडिफाई किया जाए : मुख्य सचिव

देहरादून ।  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की …

2 comments

  1. 758058 993896I believe 1 of your commercials caused my internet browser to resize, you might properly want to put that on your blacklist. 33695

  2. 427522 765115As I website owner I conceive the content material material here is rattling excellent , thanks for your efforts. 903698

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *