Breaking News
1 1

शर्बत गर्मियों में शरीर को रखता है ठंडा

1 1

गर्मियों में तेज धूप और पसीने के कारण आपको डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है. इसलिए इन दिनों कोल्ड ड्रिंक और पैकेज फ्रूट जूस जैसी अन्हेल्दी चीजें नहीं बल्कि घर में बनने वाले विभिन्न तरह के हेल्दी और टेस्टी शर्बत ही पिएं.  सौंफ का शर्बत- इसे पीने से आपका शरीर और दिमाग कूल रहते हैं. इसे बनाने के लिए एक चम्मच सौंफ को रातभर पानी में भिगोकर रखें. सुबह सौंफ अलग कर लें और पानी में चीनी व शहद डालकर शर्बत बनाएं. इमली का शर्बत- इसमें विटामिन और खनीज होते हैं, जो शरीर से खोए हुए इलेक्ट्रोलाइट्स की भरपाई करते हैं. इसे बनाने के लिए इमली, गुड़ और रॉक साल्ट को रातभर भिगोकर रखें. सुबह जरूरत के अनुसार पानी डालकर शर्बत बनाएं. गुलकंद शर्बत- पानी में गुलकंद या गुलाब की पत्तियां और गुड़ डालकर रातभर छोड़ दें. अगले दिन पानी को अलग कर लें और उसमें बर्फ डालकर पिएं.
सब्जा शर्बत- बेहतर पाचन और डिहाइड्रेशन व हीटस्ट्रोक से बचने के लिए सब्जा का शर्बत बेहतर उपाय है. एक गिलास पानी में 1/4 चौथाई सब्जा के बीज डालकर भिगो दें. इसमें एक चुटकी नमक, चीनी और नींबू रस मिलाकर पिएं. कोकम का शर्बत- डिहाइड्रेशन से बचने के लिए कोकम का शर्बत बेहतर उपाय है. कोकम को रातभर पानी में भिगोकर रखें. अगले दिन पानी में नमक और चीनी डालकर शर्बत बनाएं.

Check Also

Gates of Olympus slot vous plonge dans l’univers des dieux

Il y a beaucoup de jeux de on line casino et de machines à sous …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *