Breaking News
plantation

उत्तरांचल पंजाबी महासभा महिला विंग की अध्यक्ष नीलम खुराना करेंगी जन्मदिन पर पौधारोपण

plantation

देहरादून/ऋषिकेश (दीपक राणा) । एनवायरन फाउंडेशन के द्वारा प्रत्येक जन्मदिन पर एक वृक्ष लगाने का अभियान शुरू किया और साथ ही प्लास्टिक को समाज से दूर करने के लिए भी प्रेरणा दी, हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतिभाशाली बालक कुनाल विरमानी को एनवायरन फाउंडेशन के द्वारा सम्मानित किया गया ,
कुनाल के जन्मदिन पर वृक्षारोपण कार्यक्रम शुरू किया गया, फाउंडेशन की अध्यक्षा श्रीमती नीलम खुराना जी ने कहा कि फाउंडेशन का उद्देश्य पर्यावरण को सुरक्षित रखना और वृक्षारोपण को बढ़ावा देना है, हमारी टीम अब लगातार जन्मदिन पर वृक्षारोपण करो अभियान को गतिशीलता प्रदान करती रहेगी और भविष्य में इसे लगातार जारी रखेगी! कार्यक्रम में उत्तरांचल पंजाबी महासभा युवा इकाई ऋषिकेश के मीडिया प्रभारी शिक्षक नरेंद्र खुराना ने बताया कि एक वृक्ष सौ पुत्रों के समान है ,यह कार्य हमारा तब सिद्ध होगा जब सभी व्यक्तिअपने जन्मदिन पर एक पौधा अवश्य लगाएंगे और पर्यावरण को सुरक्षित रख हमारे देश को आगे बढ़ाएंगे!कार्यक्रम में सीमा खुराना ने पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए कहा कि हमें सिर्फ वृक्ष लगाने तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उनकी देखभाल एक पाल्य के रूप में करनी चाहिए!
कार्यक्रम में फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती नीलम खुराना (उतरांचल पंजाबी महासभा महिला विंग की अध्य्क्ष) उपाध्यक्ष गीतू पाहवा ,रंजन अंथवाल,और महासचिव कमल खुराना,सीमा खुराना, सिमरन गाबा,जतिन विरमानी ,चेतना विरमानी आदि उपस्थित थे !

Check Also

The Essential Checklist for Choosing Web Hosting for Small Enterprises

Choosing the right web hosting provider is crucial for small enterprises, as it can significantly …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *