
देहरादून सू0 वि0। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भारत रत्न पं.गोविन्द बल्लभ पंत का उनकी जयन्ती पर भावपूर्ण स्मरण किया है। पं.गोविन्द बल्लभ पंत की जयंती की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने उन्हें महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, देशभक्त, समाजसेवी तथा कुशल प्रशासक बताया। उन्होंने कहा कि पं.पंत ने देश को नई दिशा देने के साथ ही कुली बेगारी प्रथा तथा जमींदारी उन्मूलन के लिए निर्णायक संघर्ष कर समाज में व्याप्त इन बुराईयों को मिटाने में अहम भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि हिन्दी को राजभाषा के रूप में प्रतिष्ठित कराने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री एवं देश के गृहमंत्री रहते आधुनिक भारत के निर्माण में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पं. गोविन्द बल्लभ पंत का संर्घशषील एवं प्रेरणादायी नेतृत्व देशवासियों के लिये सदैव प्रेरणादायी रहेगा।
The National News
425920 761650This internet site can be a walk-by way of for all with the data you needed about this and didnt know who to ask. Glimpse here, and also youll certainly uncover it. 132744