Breaking News
scooty

बिना नंबर की स्कूटी में अवैध शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

scooty

देहरादून /ऋषिकेश (दीपक राणा)। जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/ चरस आदि) तस्करों के विरुद्ध लगातार जारी अभियान व शराब तस्करों की गिरफ्तारी के संबंध में श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद देहरादून के द्वारा आदेशित किया गया है।
जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक देहात व क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश महोदय के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश महोदय के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देशों के साथ थाना एवं चौकी क्षेत्र में टीम गठित की गई है। जिसमें
1- शराब तस्करों के ठिकानों पर दबिश।
2- अवैध शराब बिक्री वाले स्थान पर दबिश।
3- शराब तस्करों के विरुद्ध वाहन चेकिंग।
अभियान जारी है।
उक्त अभियान के अनुपालन में गठित टीम द्वारा कल शाम
एआरटीओ ऑफिस से आगे रेलवे ब्रिज के सामने ऋषिकेश के पास चैकिंग के दौरान एक बिना नंबर के स्कूटी चालक को चेकिंग के लिए रोका तो उसके पास अवैध 80 पव्वे देशी शराब जाफरान बरामद हुए। —————————————
नाम पता अभियुक्त गण
*****************
विक्रम पुत्र ओमप्रकाश निवासी 573 नई बस्ती भीमगोड़ा हरिद्वार
उम्र 22 वर्ष
—————————————
बरामदगी विवरण
***************
1- 80 पव्वे देशी शराब (जाफरान)
2- बिना नंबर की सुजुकी स्कूटी
————————————
अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
अभियुक्त को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

Check Also

Get Started With Most bet – Your Ultimate Betting Guide

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *