Breaking News
aaa

सलमान कर सकते हैं मौली राय को लॉन्च

aaa

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के दरियादिली के किस्से आपने एक नहीं कई बार सुने होंगे। बस ये समझ लीजिए कि इस बार भी सलमान खान कुछ ऐसा ही करने वाले है। सलमान खान बॉलीवुड के ऐसी अभिनेता हैं जिन्होंने बॉलीवुड को कई नए चेहरे दिए हैं। आई खबरों के अनुसार सलमान जल्द ही एक और अभिनेत्री को बॉलीवुड में लाने की तैयारी कर रहे है। खबर है कि जल्द ही वह टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय को भी बॉलीवुड में लॉन्च करने वाले हैं। कहा जा रहा है कि सलमान ने मौनी के अंदर गजब की कार्य क्षमता देखी हैं। सलमान ने देखा कि मौनी बहुत ही देसी और ट्रेडिशनल हैं। तो हो सकता है सलमान मौनी को अपनी अगली होम प्रोडक्शन फिल्म में लॉन्च करें। इससे पहले सलमान बिग बॉस की कंटेस्टेंट सना खान को भी फिल्म जय हो में लॉन्च कर चुके हैं। बता दें कि, मौनी राय और सलमान के बीच काफी अच्छा रिश्ता है। दोनों अक्सर पार्टी या इवेंट में एक साथ नजर आ चुके है। मौनी बिग बॉस सीजन-10 में परफॉर्म भी कर चुकी हैं। मौनी फिल्म तुम बिन-2 में एक स्पेशल डांस नंबर में नजर आ चुकी हैं। बता दें कि कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाला उनका शो नागिन काफी पॉपुलर है। इस सीरियल में मौनी लीड रोल में हैं। हाल ही में आयोजित हुए गोल्डन पेटल अवॉर्ड में मौनी रॉय को ‘नागिन 2Ó में शिवांगी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिला।

Check Also

Kraken Casino giriş linki ile kullanıcıların deneyim yorumları

Content Temel Bölümler Nelerdir KrakenCasino Panelinde? Krakencasino Sitesinde Oyunlara Kolay Erişim Menü Yapısı ve Geçişler …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *