Breaking News
mussorie

भाजपा ने मसूरी गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि दी

mussorie

देहरादून । भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड आंदोलन के दौरान हुए मसूरी गोलीकांड की छब्बीसवीं वर्षगांठ पर शहीदों को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि भाजपा शहीदों और आंदोलनकारियों की भावनाओं के अनुरूप उत्तराखंड को देश के अग्रणी राज्यों में स्थापित करने हेतु कटिबद्ध है।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ देवेंद्र भसीन ने यहाँ कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलन विश्व के उन बड़े जन आंदोलनों में है जिनमें जनता पूरी तरह अहिंसा का पालन कर रही थी लेकिन उस समय की सरकारों द्वारा आंदोलन को कुचलने के लिए हिंसा की गई,गोलियाँ चलाईं गई व कई प्रकार से जनता को प्रताड़ित किया गया। जिससे कई आंदोलनकारी शहीद हुए, अन्य कई घायल हुए और बड़ी संख्या में आंदोलनकारियों को गिरफ्तार कर दूर दूर जेलों में रखा गया। खटीमा व मसूरी गोली कांड इसके प्रमाण हैं।
उन्होंने कहा कि शहीदों और आंदोलनकारियों हमेशा याद किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी जो उत्तराखंड आंदोलन में पूरी तरह शामिल थी शहीदों को शत् शत् नमन करती है। साथ ही उत्तराखंड की जनता और शहीदों की भावनाओं के अनुरूप स्वर्गीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा निर्मित उत्तराखंड को देश के अग्रणी राज्यों में स्थापित करने हेतु कटिबद्ध है।

Check Also

प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप मॉडिफाई किया जाए : मुख्य सचिव

देहरादून ।  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की …

3 comments

  1. 935818 423957As I web-site possessor I believe the content matter here is rattling great , appreciate it for your efforts. You need to maintain it up forever! Very best of luck. 246145

  2. 280577 123599Good day. Extremely cool weblog!! Man .. Excellent .. Wonderful .. Ill bookmark your web site and take the feeds additionallyI am glad to locate numerous valuable information correct here within the post. Thank you for sharing.. 564959

  3. 470331 546553Hey, are you having issues along with your hosting? I required to refresh the page about million times to get the page to load. Just saying 478582

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *