Breaking News
trump 888

बिडेन के राष्ट्रपति बनने पर अमेरिका में क्रांति आ जाएगी: ट्रम्प

trump 888

वाशिंगटन  । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को डेमोक्रेट उम्मीदवार जो बिडेन पर तंज कसते हुए कहा कि वह महज एक कठपुतली हैं और उनके नवंबर में राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतने पर अमेरिका में क्रांति  आ जाएगी।
उन्होंने कहा, बिडेन चीजों को दुरुस्त नहीं करेंगे बल्कि उन पर अपना कब्जा जमा लेंगे। वह एक कमजोर इंसान के साथ ही महज एक कठपुतली हैं। इसलिए चीजें सहीं नहीं होने वाली हैं। वह आपके शहरों पर कब्जा कर लेंगे। यह एक क्रांति है जिसे आप समझते हैं। यह एक क्रांति है और देशवासी इसके साथ खड़े नहीं होंगे।
ट्रम्प के मुताबिक इस क्रांति  के लिए वित्तीय सहायता ऐसे मूर्ख लोगों से प्राप्त हो रही है जो बहुत अमीर हैं लेकिन उन्हें इस बात का ज्ञान नहीं कि अगर कभी वास्तव में श्री बिडेन विजयी हुए तो उन्हें सबसे पहले दरकिनार किया जायेगा।
बिडेन ने सोमवार को आरोप लगाया कि ट्रम्प विरोध-प्रदर्शनों से त्रस्त राष्ट्र को एकजुट करने के बजाय इसे और विभाजित कर रहे हैं तथा उनके शब्द और संदेश कानून-व्यवस्था कायम करने की बजाय अराजकता का बीज बो रहे हैं।
बिडेन की यह टिप्पणी श्री ट्रम्प समेत कई रिपब्लिकन नेताओं द्वारा बार-बार उनकी और डेमोक्रेटिक की आलोचना के बाद आई है। श्री ट्रम्प ने डेमोक्रेटिक पार्टी के नेताओं पर आरोप लगाया है कि उन्होंने अपनी पार्टी द्वारा शासित राज्यों और शहरों में तीन महीने से ‘ब्लैक लाइव्स मैटर  मुद्दे पर हो रही हिंसा आधारित आंदोलन की निंदा नहीं की।

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

One comment

  1. 4810 181207I actually appreciate your piece of work, Fantastic post. 550765

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *