
देहरादून (सू0 ब्यूरो) – मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा है कि प्रधानमंत्री जन धन योजना से गरीबों के जीवन में काफी सुधार हुआ है। सरकार द्वारा भेजी गई धनराशि सीधे गरीब व्यक्ति के खाते में पहुंच रही है। आजादी के बाद की सबसे बडी योजनाओं में से एक, “जन-धन योजना” ने सफलतापूर्वक 06 वर्ष पूरे कर लिये हैं। माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी द्वारा प्रारंभ वित्तीय समावेशन की इस योजना से गरीबों के जीवन में क्रांतिकारी सुधार आया है। सरकार द्वारा भेजी गई धनराशि सीधे गरीब व्यक्ति के खाते में पहुंच रही है। उत्तराखण्ड को भी इस योजना का काफी फायदा हुआ है। राज्य में “जन-धन योजना” के कुल लाभार्थियों की संख्या 2645447 है। इनमें ग्रामीण क्षेत्रों में 1752536 और शहरी क्षेत्रों में 892911 लाभार्थी हैं। राज्य के लाभार्थियों के खाते में कुल बेलेंस ₹1345.42 करोड़ है।
गरीबों के उत्थान में सहायक सिद्ध हो रही #6YearsOfJanDhanYojna के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी का हार्दिक अभिनन्दन- त्रिवेंद्र सिंह रावत
The National News
986045 289315Aw, this was a very good post. In concept I wish to put in writing like this moreover ?taking time and precise effort to make an superb write-up?but what can I say?I procrastinate alot and certainly not appear to get one thing done. 285116