Breaking News
cm

मेयर एवं मुख्य नगर आयुक्त ने मुख्यमंत्री से कि शिष्टाचार की भेंट

cm

देहरादून (सू0 वि0)। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से गुरूवार को मेयर देहरादून श्री सुनील उनियाल गामा एवं मुख्य नगर आयुक्त श्री विनय शंकर पाण्डेय ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने स्वच्छ सर्वेक्षण- 2020 में देहरादून शहर को रैंकिंग में मिले सुधार के लिये उन्हें बधाई दी। स्वच्छ सर्वेक्षण-2020 में देहरादून शहर को 124वां स्थान प्राप्त हुआ है जबकि 2019 के सर्वेक्षण में शहर को 384वां स्थान प्राप्त था।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने मेयर देहरादून एवं मुख्य नगर आयुक्त के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश ने गत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष स्वच्छता में काफी सुधार किया है, जो सर्वेक्षण के एक साल में आये 260 अंकों के उछाल से स्पष्ट होता है। स्वच्छता के क्षेत्र में अभी काफी कुछ किया जाना है। पिछले वर्ष के मुकाबले शहरों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने इसके लिये समेकित प्रयासों की भी जरूरत बतायी।
मुख्य नगर आयुक्त ने मुख्यमंत्री को बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में प्रदेश के सभी नगर निगमों में देहरादून को प्रथम तथा नगर निकायों में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। उन्होंने मुख्यमंत्री को आस्वस्त किया कि देहरादून में स्वच्छता के प्रति विशेष ध्यान दिया जायेगा। इसके लिये सभी स्तरों पर कारगर प्रयास किये जा रहे हैं।

Check Also

प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप मॉडिफाई किया जाए : मुख्य सचिव

देहरादून ।  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की …

2 comments

  1. 626373 418262Completely composed written content , thanks for information . 44117

  2. 251489 54687Merely a smiling visitor here to share the love (:, btw excellent pattern . 766696

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *