Breaking News
saumya 676776876

भाबीजी घर पर हैं के सेट पर लौटीं सौम्या टंडन

saumya 676776876

पॉप्युलर टीवी शो भाबीजी घर पर हैं में अनीता मिश्रा का किरदार निभाने वाली सौम्या टंडन ने फिर से शूटिंग शुरू कर दी है। अपना जादू और चार्म बिखेरने के लिए 15 दिनों बाद सौम्या सेट पर पहुंचीं।  बेहतरीन ऐक्टिंग के लिए सुर्खियां बटोरने वाली सौम्या को लेकर चर्चा थी कि वह शो को छोड़ रही हैं। कहा जा रहा था कि शो में उन्हें बिग बॉस 13 फेम शेफाली जरीवाला रिप्लेस करेंगी। हालांकि, अब इन अटकलों पर विराम लग गया है। शो के प्रड्यूसर बेनिफर कोहली ने भी ऐसी खबरों का खंडन किया है। सेट की जो नई तस्वीरें आई हैं, उनमें सौम्या अपने ऑन-स्क्रीन पति आसिफ शेख उर्फ विभूति मिश्रा के साथ सीन की शूटिंग करती नजर आ रही हैं। इस दौरान दोनों चेहरे पर मास्क लगाए भी दिख रहे हैं। वहीं, दूसरे फोटो में दोनों कॉफी के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं। सीन की शूटिंग के दौरान उन्होंने भले ही मास्क और अन्य चीजें निकाल दी हों लेकिन फिर भी सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा है। बता दें, इसके पहले खबर आई थी कि सौम्या की हेयरड्रेसर कोविड पॉजिटिव पाई गई हैं। इसके बाद हेयर ड्रेसर चरंटीन हो गईं और सौम्या को भी कुछ दिनों तक शूट पर न आने के निर्देश दे दिए गए थे। मेकर्स से लेकर ऐक्ट्रेस की टीम तक, सभी उनकी सेहत को लेकर परेशान थे और उन्हें घर पर रहकर आराम करने की सलाह दे रहे थे।

Check Also

Bahis com ile Guvenli Bahis Deneyimi

Content Hesap Güvenliği ve Gizlilik ile Bahis com Yüksek Oranlı Bahis Seçenekleri Bahis com Platformunda …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *