Breaking News
badrinath

अब श्रद्धालुओं श्री बदरीनाथ धाम से पंच बदरी प्रसादम प्राप्त कर सकेंगे ऑनलाइन

badrinath

देहरादून (सू0 वि0) । श्री बदरीनाथ धाम से पंच बदरी प्रसादम अब देश और विदेश के श्रद्धालुओं को ऑनलाइन मिलना शुरू हो गया है। चमोली जिला प्रशासन ने पंच बदरी प्रसादम के विपणन के लिए कंपनी ऐमेजोन से करार किया है। श्रद्धालु अब घर बैठे ऐमजोन पर ऑनलाइन भगवान बदरीनाथ का प्रसाद मंगवा कर पुण्य अर्जित कर सकते है। पंच बदरी प्रसाद ऐमजोन पर बदरीनाथ प्रसाद बैग के नाम से उपलब्ध है। पंचबदरी प्रसाद बैग में पवित्र पौराणिक सरस्वती नदी का जल, लक्ष्मी के रूप में सुगन्धित बदरीश तुलसी, हर्बल धूप, बदरी गाय का घी, हिमालयन डेमस्क गुलाब जल, प्रसाद के रूप में एक सुन्दर डिजायन के बैग और बाॅक्स में उपलब्ध कराया गया है। इस योजना से जहां श्रद्वालुओं को घर बैठे भगवान बदरीनाथ जी का प्रसाद मिल सकेगा वहीं इससे जुड़े जनपद के १८ स्वयं सहायता समूहों की ८९ से अधिक सदस्यों की आजीविका भी संवरेगी।

prasad

Check Also

प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप मॉडिफाई किया जाए : मुख्य सचिव

देहरादून ।  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की …

One comment

  1. 387084 753662I believe other site owners should take this site as an example , very clean and great user genial style . 831858

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *