Breaking News
bansal ji

राफेल आने से मजबूत हुई भारत की ताकत,नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को साधुवाद : नरेश बंसल

bansal ji

राफेल आने से मजबूत हुई भारत की ताकत,नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को साधुवाद : नरेश बंसल (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त )उपाध्यक्ष बीस सूत्रीय कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन समिति

देहरादून (संवाददाता) । नरेश बंसल जी उपाध्यक्ष बीस सूत्रीय कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन समिति ने राफेल लडाकू विमानों के भारत आने पर हर्ष जताया है । उन्होंने कहा कि राफेल के आने से भारतीय वायुसेना को बल मिलेगा व ताकत बढेगी । यह एक नए युग की शुरुआत हुई है । उन्होंने राफेल का भारत में स्वागत किया है।बंसल जी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार ने अपने छह वर्ष के कार्यकाल मे जो कहा वो किया है। चाहे देश की सुरक्षा से जुड़ा मुददा हो या धारा ३७०, राम मंदिर जैसे विषय,सब पर खरी उतरी है मोदी सरकार । जो कहते थे तारिक़ नही बता रहे उन्हे सब बताया और पुरा कर दिखाया भी जा रहा है ।उन्होंने प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी,रक्षा मंत्री श्री राज नाथ सिंह जी, ग्रह मंत्री अमित शाह जी समेत समस्त मंत्री मंडल को राफेल भारत लाने पर साधुवाद दिया है।मंत्री जी ने कहा कि यह केवल एक मजबूत नेतृत्व वाली सरकार ही कर सकती हैं। इसकी गूंज पूरी दुनिया में जाएगी, सीमाओं की रक्षा के लिए सर्वोच्च हथियार साबित होगा राफेल।सीमा पार पाकिस्तान व चीन को मुहतोड़ जबाब देना मे राफेल अहम् भूमिका निभाएगा।सभी देश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई । उपाध्यक्ष जी ने कहा कि राफेल न आने को पिछली सरकारें पैसे का रोना रोती थी नही तो २०१२ से पहलें राफेल आ चुका होता परन्तु उन सरकारो के आकाओ के लिए देश नही बल्कि खुद का हित सर्वोपरि था ।

Check Also

हरेला पर्व पर मालाग्राम पहुंचे मुख्यमंत्री, सघन पौधरोपण कर दिया हरित संरक्षण का संदेश

 देहरादून ।  हरेला पर्व के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को जनपद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *