देहरादून (सूचना विभाग)। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में पर्यटन, आपदा व सामरिक दृष्टि से एयर इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना बहुत जरूरी है। राज्य सरकार द्वारा इसके लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय और एयरपोर्ट ऑथॉरिटी ऑफ इण्डिया को हर प्रकार से सहयोग किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने राज्य के अधिकारियों को ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के लिए आवश्यक प्रक्रियाओं को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र व राज्य के अधिकािरयों में बेहतर समन्वय है, इसका परिणाम भी दिखाई दे रहा है। आगे भी इसी प्रकार तालमेल के साथ काम किया जाए।
ऊधमसिंहनगर में जिला प्रशासन द्वारा ग्रीनफिल्ड एयरपोर्ट स्थापित करने के लिए ११०० एकड़ भूमि चिन्हित की गई है। भविष्य में इसे इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रूप में अपग्रेड किया जा सकता है। सचिव, नागरिक उड्डयन मंत्रालय, भारत सरकार श्री प्रदीप खरोला और एयरपोर्ट आथोरिटी आफ इण्डिया के चैयरमेन श्री अरविंद सिंह ने उत्तराखण्ड के मुख्य सचिव श्री उत्पल कुमार सिंह व अन्य अधिकारियों के साथ चिन्हित भूमि का निरीक्षण कर मुख्यमंत्री को इसकी प्री-फिजीबिलीटी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपी।
वर्तमान में पंतनगर एयरपोर्ट में लगभग २६७ एकड़ भूमि है। ५३० वर्गमीटर का पेसेन्जर टर्मिनल है। यहां व्यस्तम समय में हैंडलिंग क्षमता ५० यात्रियों की है। ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बन जाने से यहां की क्षमता काफी बढ़ जाएगी। इसे आगे जाकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रूप में भी विकसित किया जा सकता है।
इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री उत्पल कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के नागरिक उड्डयन सलाहकार कैप्टन दीप श्रीवास्तव, सचिव नागरिक उड्डयन विभाग, उत्तराखण्ड श्री दिलीप जावलकर, अपर सचिव सुश्री सोनिका, जिलाधिकारी ऊधमसिंहनगर श्री नीरज खैरवाल उपस्थित थे।
The National News
Interested in CBD wellness only don’t know where to start? Read our comprehensive examination cbd gummies with thc pass to hear how stark CBD, full spectrum CBD, and CBD isolate affirm your consistence. dissimilar THC, pure CBD supply non-psychoactive profit that go on you sharp and loosen. Whether you choose CBD oil bead, CBD comestible, or CBD capsule, we excuse CBD dosage so you ass break up the best CBD intersection. start up your natural CBD travel now with ended authority in attest constitutional CBD!