Breaking News
rajeev chowk 329

अश्लील वीडियो मामले में शक की सुई तीन लोगों पर

rajeev chowk 329

राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर अश्लील वीडियो मामले में डीएमआरसी की आंतरिक जांच में शक की सुई तीन अज्ञात लोगों की ओर इशारा कर रही है जो संभावित तौर पर यात्री थे। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) प्रवक्ता के मुताबिक पुलिस को जांच रिपोर्ट सौंप दी गयी है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे संदिग्धों की पहचान करने की कोशिश में जुटी है जो जांच का आधार बनी है। एक अन्य अधिकारी ने पहचान की गोपनीयता की शर्त पर बताया कि पुलिस संदिग्धों की पहचान के लिए मेट्रो स्टेशन के प्रवेश द्वार और प्लेटफार्म पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। यह घटना इस महीने की नौ तारीख की है जब शहर के सबसे प्रमुख मेट्रो स्टेशनों में से एक राजीव चौक के एलईडी स्क्रीन पर अश्लील वीडियो क्लिप चल गयी थी। इस मामले की जांच 15 अप्रैल को शुरू हुई थी। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ”हमने डीएमआरसी से फुटेज प्राप्त की है और उसकी जांच हो रही है। फुटेज में कुछ संदिग्ध नजर आ रहे हैं लेकिन मेट्रो अधिकारियों ने किसी खास व्यक्ति की ओर इशारा नहीं किया है।

Check Also

Canlı oyunlarda büyük kazanç Mariobet güncel platformunda

Content Mariobet Platform Özellikleri Bu spor dalları için amatör ve profesyonel mücadelelere bahis yapabileceksiniz. Kullanıcı …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *