Breaking News
678798989

कोविड-19 से बचाव को घर-घर सर्वे का माइक्रोप्लान तैयार

678798989

हरिद्वार (संवाददाता)। जिलाधिकारी सी रविशंकर के निर्देश पर कोविड-19 से बुजुर्ग, बच्चों एवं बीमार, कमजोर व्यक्तियों को विशेष सुरक्षा प्रदान करने तथा संक्रमण के खतरे से बचाने के लिए घर-घर सर्वे का माइक्रोप्लान तैयार किया गया है। जिलाधिकारी ने पूरे जनपद को इस सर्वे में शामिल करते हुए चिकित्सा, शिक्षा, बाल विकास, ग्राम विकास सहित कई अन्य विभागों को संयुक्त रूप से इस सर्वे को मिशन रूप में 15 जून से आरंभ कर दिये जाने के निर्देश दिये। विभागों द्वारा सर्वे पूर्ण कर लिये जाने के लिए 30 जून अंतिम समय सीमा तय की गयी। सभी संबंधित विभागों को गहन सर्वे में विस्तृत प्रारूप पर ऐसे बुजुर्गों बच्चों तथा संवेदनशील व्यक्ति और परिवारों को चिह्नित कर जिलाधिकारी को रिपोर्ट सौपेंगे। बुधवार को जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी कृष्ण कुमार को निर्देश दिये कि विभागीय अधिकारियों के साथ विचार विमर्श कर सर्वे टीम की सूचना प्रस्तुत कर दें। जिससे सर्वे शीघ्र ही शुरू कराया जा सके।ये है प्लान में शामिलप्लान में कोरोना, डेंगू, मलेरिया तथा पोलियो के संभावित संकमण से आबादी को बचाने के लिए तैयार किया गया है। संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए ग्राम इकाई तक प्रत्येक व्यक्ति को कवर करना होगा। संवेदनशीन व्यक्तियों की पूर्व और वर्तमान की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी विस्तार से लेनी होगी।

Check Also

हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं

अल्मोड़ा ।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को गरुड़ाबाज मैदान में हरेला पर्व के …

2 comments

  1. 765103 638746Dead pent subject matter, thanks for entropy. 258216

  2. 750237 242310Outstanding post, I conceive web site owners need to learn a great deal from this blog its real user pleasant. 71822

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *