Breaking News
border seal

कोरोना : बॉर्डर पर अतिरिक्त सतर्कता बढ़ाई

border seal

रुडकी (संवाददाता)। प्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमित मरीजों को देखते हुए बॉर्डर पर अतिरिक्त सतर्कता बढ़ाई गई है। इसके लिए चिकित्सकों की अतिरिक्त टीमों को मौके पर तैनात किया गया है। किसी भी व्यक्ति को बिना जांच के राज्य में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। लॉकडाउन के कारण अपनों की अस्थियों को गंगा में विसर्जन नहीं कर पाने वाले लोग अब अनलॉक-एक होने पर हरिद्वार का रुख कर रहे हैं। यह लोग मात्र हरिद्वार ही नहीं बल्कि ऋषिकेश आदि भी जाना चाहते हैं। अधिकतर लोगों के पास अनुमति पत्र नहीं है, लेकिन उसके बाद भी यह लोग उत्तराखंड राज्य की सीमा पर पहुंच जाते हैं। देश के विभिन्न राज्यों से चलकर यह लोग जब राज्य की सीमा पर पहुंचते हैं तो इन्हें कड़ी जांच से होकर गुजरना पड़ता है। सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रदीप सैनी ने बताया कि राज्य में बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमितों को देखते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। नारसन सीमा चेकपोस्ट पर किसी भी व्यक्ति को बिना जांच के राज्य में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सीमा चेकपोस्ट पर चिकित्सकों की अतिरिक्त टीमों को नियुक्त किया गया है ताकि कोई भी व्यक्ति राज्य में प्रवेश करता है तो उसकी पूर्ण रूप से जांच की जा सके साथ ही उसका पूरा विवरण भी अपने पास रखा जा सके। दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों को जांच के दायरे से ही गुजरना होगा, क्योंकि यदि एक भी व्यक्ति संक्रमित हुआ तथा वह किसी के संपर्क में आया तो फिर कोरोना के संक्रमित व्यक्तियों की संख्या में वृद्धि होने से कोई नहीं रोक सकता। इंस्पेक्टर मंगलौर प्रदीप चौहान ने बताया कि बॉर्डर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था चौकस कर दी गई है किसी भी व्यक्ति को बिना जांच के राज्य में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।

Check Also

प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप मॉडिफाई किया जाए : मुख्य सचिव

देहरादून ।  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की …

2 comments

  1. 770565 672268Hey! Do you know if they make any plugins to help with SEO? Im trying to get my blog to rank for some targeted keywords but Im not seeing very very good results. If you know of any please share. Thanks! 420851

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *