Breaking News
actress karishma tanna

लॉकडाउन के दौरान करिश्मा तन्ना ने अपनी नई दिलचस्पी के बारे में बताया

actress karishma tanna

अभिनेत्री करिश्मा तन्ना ने कोरोनोवायरस के कारण हुए लॉकडाउन के दौरान अपनी नई दिलचस्पी के बारे में बताया है। नागिन, क्योंकि सांस भी कभी बहू थी, नागार्जुन-एक योद्धा और कयामत की रात जैसे धारावाहिकों में काम कर चुकी करिश्मा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर गिटार के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की है, और उसे अपनी नई दिलचस्पी बताया है। हाल ही में अभिनेत्री ने एक कठिन योगासन करते हुए अपनी एक तस्वीर साझा की थी। वह वर्तमान में एक्शन रियलिटी शो फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 10, की प्रतिभागी हैं। इसकी शूटिंग बुल्गेरिया में हो रही है। इनके साथ अदा खान, अमृता खानविलकर, करन पटेल, शिविन नारंग, तेजस्वी प्रकाश, कॉमेडियन बलराज सयाल, आरजे मलिष्का, कोरियोग्राफर धर्मेश येलांदे और रानी चटर्जी भी शो का हिस्सा हैं। करिश्मा तन्ना टीवी की दुनिया की उन ऐक्ट्रेसेस में शुमार है, जो छोटे पर्दे पर काम करते हुए भी बड़े पर्दे की हीरोइनों जैसा दम रखती हैं। इंस्टाग्राम पर वह फैन्स के बीच बेहद पॉप्युलर हैं और लॉकडाउन में भी तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर अपने प्रशंसकों से लगातार जुड़ी हुई हैं। हमने करिश्मा के इंस्टाग्राम पेज को खंगाला और कुछ ऐसी तस्वीरें निकाली हैं, जो साबित करती हैं कि ग्लैमर के मामले में वह बॉलिवुड की ऐक्ट्रेसेस को कड़ी टक्कर देती हैं।

Check Also

Kraken Casino giriş linki ile kullanıcıların deneyim yorumları

Content Temel Bölümler Nelerdir KrakenCasino Panelinde? Krakencasino Sitesinde Oyunlara Kolay Erişim Menü Yapısı ve Geçişler …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *