Breaking News
dm doon

क्या पीएम, क्या सीएम, क्या डीएम क्या सीएमओ सबकी जय हो

dm doon

 इन कोरोना सेनानियों का क्या कहना
 (देवी सोनिया पंत उप नगर आयुक्त को नमन)

इन कोरोना वीरों का क्या कहना
किसी में दिखता सगा भाई किसी में प्यारी बहना
कितना अपनापन देख रहा हूँ रुकता नहीं आँखों के पानी का बहना  
भूखे को पहुँचाते झट भोजन गरीब को राशन का मिलना
राशन कार्ड नहीं कोई बात नहीं
बस पता चलने की बात है भाई और बहना
फिर देखो भोजन का भूखे तक फौरन पहुँचना
क्या सीएम क्या डीएम और क्या पुलिस महकमा
क्या डॉक्टर क्या नर्स और क्या सफाई वाला भाई-बहना
इन सबमें झलक रहा है सत्यम शिवम् सुन्दरम के भावों का गहना
ऐ राजनीति से जुडे़ कुछ लोगो जो दिखाई दे रहा है वह ठीक नहीं
इस समय छोड़ दो तंग सोच के बहाव में बहना
देख नहीं रहे कितना सुन्दर मंजर है
ऐसा लग रहा जैसे देहरादून ही नहीं पूरा प्रदेश, एक घर हो अपना
क्या मैं देख रहा हूँ कोई सपना
डीएम आशीष कुमार, उपनगर आयुक्त सोनिया , डा0 एस बी पांडे और गणेश कंडवाल जैसे
बड़े अधिकारी दिख रहे हैं जुटे हुए, सीखें हम इनसे काम में खपना
हो सकता है मानव हैं हम कोई चूक इनसे हो जाए
किन्तु इस समय इन जैसों के जिए तनकर सलाम हो जाए
युद्ध है ‘कोरोना-कपटी’ से क्यों न देश एक हो जाए
ऐ वीर पूरे प्रदेश के ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए
तेरी तुच्छ कलम से कोई ढंग का नगमा पेश-ए-खिदमत हो जाए
नेशनल वार्ता न्यूज की ओर से कोरोना के सेनानियों की जय-जयकार हो जाए।
धन्यवाद।                               सावित्री पुत्र वीर झुग्गीवाला, देहरादून

Check Also

The Essential Checklist for Choosing Web Hosting for Small Enterprises

Choosing the right web hosting provider is crucial for small enterprises, as it can significantly …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *