
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र सरकार के ‘नमामि गंगेÓ अभियान से गंगा नदी के पानी की गुणवत्ता सुधरी है। शाह ने कहा कि देश की अति महत्वपूर्ण नदियों में एक गंगा को स्वच्छ बनाने की यह परियोजना सफल रही है और सरकार देश की अन्य नदियों को साफ करने के लिए संबंधित राज्य सरकारों के साथ मिलकर ऐसी ही अन्य पहल करेगी।
शाह ‘गंगा आमंत्रण अभियानÓ के सहभागियों के स्वागत समारोह कार्यक्रम में बोल रहे थे। यह उत्तराखंड के देवप्रयाग से लेकर पश्चिम बंगाल के गंगासागर तक करीब नदी में 2510 किलोमीटर की दूरी तय करने का महीने भर का खुले पानी में राफ्टिंग और कायकिंग (छोटी नाव से नौकायन) अभियान था। यह कार्यक्रम पिछले साल 10 अक्टूबर से 12 नवंबर तक चला था और नौसेना, वायुसेना एवं नौसेना के कर्मियों ने राफ्टिंग एवं नौकायन जागरूकता अभियान में हिस्सा लिया था। इस अभियान का लक्ष्य लोगों के बीच नदी के महत्व और इतिहास के बारे में जागरूकता फैलाना है। शाह ने कहा कि इतने सालों के दौरान हम अपनी मां समान गंगा का संरक्षण एवं सुरक्षा करना संभवतरू भूल गये थे लेकिन 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया नमामि गंगे अभियान गंगा के पानी की गुणवत्ता में एक बड़ा बदलाव लाया। उन्होंने कहा कि जो लोग पिछले साल प्रयागराज में कुंभ मेले में पहुंचे, वे इस तथ्य के गवाह बने। शाह ने कहा कि विभिन्न गंगा मिशनों का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि लोगों को इस नदी के पारिस्थितिकीय, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व से परिचित कराया जाए।
The National News
560461 873218Most heavy duty trailer hitches are designed employing cutting edge computer aided models and fatigue stress testing to ensure optimal strength. Share new discoveries along with your child and maintain your child safe by purchasing the correct design for your lifestyle by following the Perfect Stroller Buyers Guideline. 57137