Breaking News
eertt

मांगों को लेकर आठवें दिन भी जारी रहा धरना

eertt

हरिद्वार (संवाददाता)। हाइड्रो इलेक्ट्रिक इम्पलाइज यूनियन के पदाधिकारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर अधिशासी अभियंता के खिलाफ रोशनाबाद स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय पर आठवें दिन भी धरना जारी रखा। संगठन के संरक्षक अशोक टंडन ने कहा कि मुख्य अभियंता रोशनाबाद से कई बार मांगों को लेकर चर्चा की गई। लेकिन अधिशासी अभियंता के उदासीनतापूर्ण रवैये के कारण समस्या का समाधान नहीं हो सका है। उन्होंने अधिशासी अभियंता के समक्ष कर्मचारियों को कुंभ मेला भत्ता 2016 का भुगतान करने, रिक्त पदों पर पदोन्नती, कर्मियों का स्थाईकरण, विद्युत उपकेद्रों पर विभागीय आवासों और संपत्ति का दुरुपयोग रोकने, विद्युत चोरी रोकने और निगम की संपत्ति को अवैध कब्जों से मुक्त कराने संबंधी विभिन्न मांगों को रखा। अध्यक्ष केहर सिंह ने कहा कि समस्याओं का समाधान नहीं होने तक धरना जारी रहेगा। इस दौरान सुभाष चंद्र शर्मा, सुखपाल शर्मा, गोंविद प्रसाद नौटियाल, विकास उपाध्याय, विरेंद्र सिंह नेगी, मनोज कक्कड़, प्रभुनाथ सिंह, पंकज सिंह, डॉ. एसएल शर्मा, इंसारूल हक, रमेश चंद्र, सुनील कुमार आदि लोग शामिल रहे।

Check Also

पटना (बिहार) में नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में हुए सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री धामी

देहरादून (सू वि)। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी आज बिहार के गांधी मैदान, पटना में आयोजित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *