![]()
हरिद्वार (संवाददाता)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज नीखरा ने कहा कि एनआरसी और सीएए को बगैर समझे ही कुछ लोग गलत प्रचार कर रहे हैं। गलत प्रचार देश की शांति के लिए खतरनाक है। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में परिषद से जुड़े छात्रों के साथ मुलाकात में मनोज नीखरा ने कहा कि आज देश में सीएए और एनआरसी को लेकर अराजक तत्व भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। लोग बिना इसे जाने, इसका विरोध कर रहे हैं। उन्होंने छात्रों से एनआरसी की हकीकत से जनता को अवगत कराने की अपील की। छात्र संघ अध्यक्ष राहुल शर्मा ने कहा कि पूरी जानकारी होने के बाद ही विरोध करें। इस मौके पर मुख्य रूप से राहुल सारस्वत, आदित्य गौड़, करण वर्मा, रोहित बालियान, मोहित जोशी, नवजोत वालिया, राहुल चौधरी, अक्षय सैनी, भानु प्रताप, बलराज सिंह, तरुण चौहान, मयंक शर्मा, विशाल भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।
The National News
611770 657419I gotta favorite this site it seems really beneficial . 393707