Breaking News
roorkee college

किसान हमारे देश में सबसे अधिक श्रम करने वाला और न्यूनतम सुविधा में जीवन यापन करने वाला व्यक्ति है-मुख्यमंत्री

roorkee college

रूरकी/देहरादून (सू0वि0) मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग रूड़की के 22 वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कॉलेज के प्रबंधन, शिक्षक तथा छात्रों को स्थापना दिवस पर शुभकामनायें दी। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कॉलेज में संचालित किये जा रहे एग्रीकल्चर तथा हॉर्टीकल्चर विषय में स्नातक (बीएससी) की शिक्षा दिये जाने पर प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने कहा कि किसान हमारे देश में सबसे अधिक श्रम करने वाला और न्यूनतम सुविधा में जीवन यापन करने वाला व्यक्ति है। वह दिन रात मेहनत करने के बाद भी अपने द्वारा किये श्रम का हिसाब नहीं लगाता। यदि कॉलेज में किसी को इस विषय की शिक्षा देकर निपूण बनाया जा रहा है तो यह कृषक वर्ग के लिए उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगा। उन्होंने कहा कि अब यह विषय पढ़ाये जाने से हिसाब का पक्का किसान हमें मिलेगा। कॉलेज द्वारा स्वयं विभिन्न प्रकार के कृषि उत्पादों की खेती किये जाने को भी उत्तराखण्ड के किसानों के लिए हितकर बताया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में सफलता से करियर बनाने वाले कॉलेज के पूर्व छात्रों को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम में विधायक श्री प्रदीप बत्रा, मेयर श्री गौरव गोयल, प्रबंध निदेशक श्री श्रेयस जैन, श्री आर.के. जैन सहित समस्त कॉलेज प्रबंधन के अधिकारी उपस्थित थे।

Check Also

प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप मॉडिफाई किया जाए : मुख्य सचिव

देहरादून ।  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की …

One comment

  1. 496092 202016The planet are truly secret by having temperate garden which are usually beautiful, rrncluding a jungle that is undoubtedly definitely profligate featuring so a lot of systems by way of example the game courses, golf process and in addition private pools. Hotel reviews 901454

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *