Breaking News
INDIA CAPITAL

खुशनुमा हुआ राजधानी का मौसम

INDIA CAPITAL

नईदिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह ठंड के साथ धूप खिल गयी जिससे मौसम खुशनुमा हो गया। दिल्ली के सभी 35 केन्द्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज सुबह नौ बजे औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 81 दर्ज किया गया जो कि संतोषजनक माना जाता है। न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के मुताबिक आज सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 91 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ रहने और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान जताया है। बुधवार से हवा की गति में सुधार होने के बाद गुरुवार सुबह बारिश के साथ तेज हवाओं के चलने से वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार दर्ज किया गया है।

Check Also

ऑपरेशन सिंदूर की चोट से बिलबिलाए लश्कर ने बदला अपना पूरा ढांचा, अब हाफिज सईद का बेटा संभालेगा कमान

नई दिल्ली । पिछले साल भारतीय सेना के ऐतिहासिक ‘ऑपरेशन सिंदूरÓ (ह्रश्चद्गह्म्ड्डह्लद्बशठ्ठ स्द्बठ्ठस्रशशह्म्) के दौरान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *