
रुडकी (संवाददाता)। बुधवार की रात से शुरू हुई बारिश से गेहूं की बुवाई पर ब्रेक लग गया है। हालांकि बारिश से अन्य फसलों को लाभ मिला है। वहीं गन्ने की छिलाई भी प्रभावित हुई है। इलाके में बुधवार की रात व गुरुवार को हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई है। बारिश के कारण तेजी के साथ चल रही गेहूं की बुवाई पर पूरी तरह से ब्रेक लग गया है। किसान राजेंद्र सिंह, किशन पाल सिंह, हरवीर सिंह आदि ने बताया कि इस समय गेहूं की बुवाई का सही समय था। लेकिन बारिश के कारण अब इसमें देरी होने की संभावना है। सुधीर कुमार, नीरज तोमर आदि ने बताया कि उसने दो दिन पूर्व ही गेहूं की बुवाई के लिए खेत तैयार किया था। बारिश के कारण अब फिर से खेत को तैयार करना पड़ेगा। इसके अलावा अन्य फसलों को बारिश से कोई नुकसान नहीं पहुंचा। सरसों की फसल को बारिश से लाभ मिला है। हालांकि जिन किसानों ने गेहूं की फसल की अगेती बुवाई कर दी थी उसे लाभ मिलने की संभावना जताई जा रही है। किसान अर्जुन सिंह ने बताया कि गुरुवार को गन्ने की छिलाई का काम पूरी तरह से बंद रहा। मौसम साफ हो जाने के बाद ही गन्ने छिलाई हो पाएगी। गन्ना छिलाई बंद रहने से मवेशियों के लिए हरा चारा भी नहीं आ पाया। मवेशियों को सूखा भूसा चारे के रूप में खिलाना पड़ा।
The National News
594262 237899Thanks for this outstanding. I was wondering whether you were planning of writing comparable posts to this 1. .Keep up the superb articles! 680950