Breaking News
women doctor 2112

महिला चिकित्सक अब पोस्टमार्टम ड्यूटी भी करेंगी

women doctor 2112

देहरादून  (आरएनएस)। स्वास्थ्य विभाग में तैनात महिला चिकित्सक अब पोस्टमार्टम ड्यूटी भी करेगी। प्रदेश में पहली बार ऐसा किया जा रहा है। नवंबर माह के लिए रोस्टर में तीन महिला चिकित्सकों की दो दिन ड्यूटी लगाई गई है। देहरादून जिले में कोरोनेशन अस्पताल में बने पोस्टमार्टम हाउस में पोस्टमार्टम होते हैं। कोरोनेशन और गांधी अस्पताल के सीएमएस डा. बीसी रमोला की ओर से जारी रोस्टर के मुताबिक छह नवंबर को दून अस्पताल की डा. ज्योति बारूआ और कोरोनेशन अस्पताल की डा. प्रियंका गैरोला एवं 19 नवंबर को दून अस्पताल की डा. ज्योति बारूआ और कोरोनेशन अस्पताल की डा. नमिता कबड़वाल पोस्टमार्टम ऑफिसर रहेगी। सीएमएस डा. बीसी रमोला ने बताया कि कई प्रदेशों में महिलाएं पोस्टमार्टम ड्यूटी करती हैं। यहां भी यह व्यवस्था है, लेकिन अभी तक यह लागू नहीं हो सकी है। देहरादून पहला जनपद होगा, जहां पर इस व्यवस्था को लागू किया जा रहा है। पहले चरण में अनुभव के लिए दो-दो महिला चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई जा रही है। बकायदा इन्हें पोस्टमार्टम ड्यूटी के एक्सपर्ट ट्रेनिंग देंगे।

Check Also

प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप मॉडिफाई किया जाए : मुख्य सचिव

देहरादून ।  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की …

2 comments

  1. 309225 827214Hi there for your individual broad critique, then once again particularly passionate the recent Zune, and additionally intend this specific, not to mention the beneficial feedbacks other sorts of every person has posted, will determine if is it doesnt answer youre seeking for. 166885

  2. 788372 575224Black Ops Zombies […]some folks nonetheless have not played this game. It is hard to picture or believe, but yes, some individuals are missing out on all of the fun.[…] 921303

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *