Breaking News
ATMU986757

एटीएम बदलकर खाते से पैसे निकालने वाला आरोपी गिरफ्तार

ATMU986757

कोटद्वार (संवाददाता)। एटीएम बदलकर खाते से पैसे निकालने वाले एक आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 26 जून को आमसौड़ निवासी एक व्यक्ति के खाते से पैसे निकाले थे। प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी ने बताया कि 26 जून को ग्राम दवाणा आमसौड़ निवासी मंगल सिंह नजीबाबाद रोड स्थित एक एटीएम से पैसे निकाल रहे थे, इसी दौरान एक व्यक्ति आया और मशीन में गलत तरीके से एटीएम कार्ड का इस्तेमाल करने की बात कहते हुए चालाकी से उनका एटीएम कार्ड बदल दिया। बताया कि एटीएम से पैसे न निकालने के बावजूद जब मंगल सिंह अपने घर पहुंचे तो उनके मोबाइल पर खाते से पैसे निकलने का मैसेज आया। 22 जुलाई को तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया था। कोतवाल रतूडी ने बताया कि मंगलवार पुलिस को सूचना मिली कि आरोपित कोटद्वार क्षेत्र में घूम रहा है। उन्होंने बताया कि देवी रोड में चेकिंग के दौरान व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही उसके पास से निकाली गई रकम भी बरामद हो गई। आरोपी की पहचान कांडाखाल ग्राम किमारी जय सिंह पुत्र शिवचरण के रूप में हुई है। कोतवाल ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

Check Also

प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप मॉडिफाई किया जाए : मुख्य सचिव

देहरादून ।  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की …

One comment

  1. 89506 1035Right after examine a couple of of the weblog posts in your web site now, and I truly like your manner of blogging. I bookmarked it to my bookmark site list and might be checking back soon. Pls take a look at my site as effectively and let me know what you feel. 673501

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *