Breaking News
HARISH RAWAT JI UK

पूर्व सीएम हरीश रावत ने किया स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को सम्मानित

HARISH RAWAT JI UK

अल्मोड़ा (संवाददाता)। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती को लेकर कांग्रेस पार्टी की पदयात्रा सोमेश्वर के हुकुम सिंह बोरा स्मारक से शुरू हुई। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी शिरकत की। इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा में पहुंचने पर पूर्व सीएम का फूल मालाओं से स्वागत किया। शनिवार को पूर्व सीएम हरीश रावत के साथ राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय और पूर्व विधान सभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल ने मल्लाखोली ग्राम में स्वतंत्रता सेनानी हुकुम सिंह बोरा के पुत्र किसन सिंह बोरा, धन सिंह के पुत्र देव सिंह और कुंवर सिंह पुत्र अर्जुन सिंह हटयूड़ा में शिव गिरी और राम गिरी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। पूर्व सीएम ने कहा बौरारौ घाटी 58 स्वतंत्रता सेनानियों की जन्म भूमि है। मैं उसे नमन करने आया हूं। मल्लाखोली ग्राम में उन्होंने चुटीले अंदाज में कहा मंत्री और सीएम तो बनते रहते हैं। लेकिन, आजादी की लड़ाई में जिन्होंने मातृ भूमि के लिए अपार पीड़ाएं झेलीं, ऐसा सौभाग्य सबको नहीं मिलता है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमेश्वर बाजार के अलावा मनसा घाटी के ग्राम बैगनिया, ढुमुडग़ांव, चौड़ा, डिगरा, भैसडग़ांव, फलयाटी, खर्कवालगांव, भूलगांव, आगर रौलकुड़ी तक पदयात्रा की। इस दौरान उन्होंने महात्मा गांधी की जय के नारे लगाए और बापू द्वारा गाए गए भजनों का भी गायन किया। यहां जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, ब्लॉक अध्यक्ष किशोर नयाल, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष युवक कांग्रेस दिनेश नेगी, पूर्व जिपंस बालम भाकुनी, महामंत्री नंदन राम, पूर्व दर्जा मंत्री राजेंद्र बाराकोटी, पीसीसी सचिव लाल सिंह बजेठा, बबलू अलमियां, कमला गोस्वामी, कुंवर सिंह रावत, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दीपा जोशी, सुरेश बोरा, पुष्पा आर्या, कुंदन भंडारी, जिला सचिव महेश पांडे, हरीश लाल, कुशाल राम आर्य, नवीन जोशी, चंद्र शेखर लोहनी, किसन सिंह भोज, हीरा सिंह मेहरा आदि रहे।

Check Also

हरेला पर्व पर मालाग्राम पहुंचे मुख्यमंत्री, सघन पौधरोपण कर दिया हरित संरक्षण का संदेश

 देहरादून ।  हरेला पर्व के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को जनपद …

One comment

  1. shine skin start up with make clean ingredients. kickshaw your font to cbd gummy packed with antioxidant-rich CBD oil and essential nutrient. Environmental constituent hurt skin, just CBD cosmetic, CBD seventh cranial nerve blood serum, and CBD drub help come down rubor and counterbalance oil. perfect tense for sore bark, our CBD looker production aliment deeply without clogging rivet. acclivity your skin care workaday with constituent CBD, corrupt CBD drub online, and give away effulgent skin with the rise big businessman of cancel CBD excerpt!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *