Breaking News
69746899 2426688070746339 9032656311883399168 n

नंदा भक्तो ने फूलवर्षा व लोक नंदा गीतो से यात्रा का भव्य स्वागत किया

69746899 2426688070746339 9032656311883399168 n

चमोली उत्तराखण्ड से केशर सिंह नेगी की रिपोर्ट
बधांण की राजराजेस्वरी नंदा भगवती का उत्तश्व डोला आज अपने आठवें पडांव चेपडो गांव पहुच गया हैं। जहां पर क्षेत्र| के नंदा भक्तो ने फूलवर्षा व लोक नंदा गीतो से यात्रा का भव्य स्वागत किया।इस से पूर्व सातवें पडांव सूना के साथ ही पूरे यात्रा रूट पर यात्रा का भव्य रूप से स्वागत एंव विदाई की गई। नंदा लोक जात यात्रा धीरे,धीरे अपने अंतिम पडांव बैदनी बुग्याल की ओर बडती जा रही हैं। इसी के तहत शुक्रवार को यात्रा अपने आठवें पडांव चेपडो गांव रात्री प्रवास पर पहुंच चुकी हैं। सातवेंपडांव सूनां से प्रातः करीब नौ बजे तक देवी भक्तो ने पूजा अर्चना कर मनौंतियां मांगी उस के बाद नंदा भक्तो ने विशेष तौर पर महिलाओं ने यात्रा को अश्रुपूर्ति विदाई दी उस के बाद नंदा यात्रा थराली गांव के लिए चल पडी, थराली गांव पहुचने पर भक्तो ने यात्रा का भव्य रूप से स्वागत करते हुए अपनी कुल देवी स्तुति की, इस के बाद यात्रा थराली के कोटडीप, मुख्यबाजार, केदारबगड़,रडीबगड़,सौगांव होते हुए चेपडो के लिए प्रस्थान कर गई। इस मौके पर पूरे यात्रा रूट पर नंदा भगवती के उत्तश्व डोले के दर्शन व पूजाअर्चना के लिए देवी भक्तो का तांता लगा रहा।जिनजिन मार्गो से हो कर यात्रा गुजरी भक्तो ने फूलवर्षा व चावल,जौ,तीलो को डोले पर डाल कर स्वागत किया।

 

आठवें पडांव चेपडो गांव पहुचने पर याता का भव्य स्वागत किया गया यात्रा के गांव पहुचते ही कई महिला पुरूषो पर देवी भगवती,लाटू देवता सहित अन्य देवी देवता अवतारित हुए। यात्रा के दौरान सूना गांव में पूर्व कै० भवानी दत्त देवराडी,दिनेश जोशी, मोहन प्रसाद,अनिल देवराडी, उमेश देवराडी थराली गांव में पूर्व प्रधान मोहन बहुगुणा,नंदू बहुगुणा,रमेश पुरोहित,मोहन जोशी थराली बाजार क्षेत्र में विजय सिंह कुंवर,यमुना उंनियाल,सूरी नेगी,विजय पुरोहित, दर्शन रावत देवी प्रसाद,आदि ने पूजाएे सम्पंन करवाने मे सक्रीय भूमिका निभाई चेपडो गांव में त्रिलोक सिंह बुटोला,पूर्व प्रधान पृथ्वी बुटोला, चंद्र मोहन सहित तमाम देवी भक्तो ने यात्रा का स्वागत किया ।इस के साथ ही कुरूड़ मंदिर समिति के अध्यक्ष मंशा राम गौड़,पुजारी राजेश गौड़,रमेश गौड़,योगेश्वर गौड़ उमेश गौड़ आदि ने श्रद्दाऌुओम की पूजाअर्चना सम्पन्न करवायी।वही इस अवसर पर हितेषी संगठन थराली द्वारा यात्रियों के लिए पेयजल एम जूस बितरण किया गया तथा जगह जगह पर भंडारे का आयोजन भी किया गया ।

yatra image

Check Also

प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप मॉडिफाई किया जाए : मुख्य सचिव

देहरादून ।  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की …

One comment

  1. 271956 75935magnificent post, extremely informative. I wonder why the other specialists of this sector do not notice this. You ought to continue your writing. Im certain, youve a fantastic readers base already! 93137

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *