Breaking News
yogi ji up

योगी सरकार के मंत्रिमण्डल में महिलाओं का स्थान

yogi ji up

लखनऊ (नितेश सिंह)। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के पहले मंत्रिमण्डल विस्तार में महिलाओं की संख्या घट गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मिलाकर मंत्रिमंडल में अब 56 सदस्य हो गए हैं। शपथ लेने वाले कुल 23 लोगों में 18 नए चेहरे हैं। इसमें दो महिला मंत्रियों को भी शामिल किया गया है। योगी सरकार में तीन महिला मंत्रियों की विदाई के बाद सरकार में महिलाओं की संख्या घटकर दो रह गई है। मंत्रिमंडल विस्तार में दो नए महिला चेहरों को शामिल किया गया है। कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र की विधायक कमल रानी वरुण ने जहां कैबिनेट मंत्री की शपथ ली, वहीं इसी जिले की कल्याणपुर सीट से विधायक नीलिमा कटियार को राज्य मंत्री बनाया गया है। गौरतलब है कि इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र से निर्वाचित होने के बाद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने मंत्री पद छोड़ दिया था। उधर योगी के मंत्रिमंडल विस्तार से पहले मंगलवार को अनुपमा जायसवाल और अर्चना पांडेय ने अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। अब एक कैबिनेट और एक राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के अलावा राज्य मंत्री के पद पर दो महिलाएं हैं।

Check Also

बजट 2023: यूपी को 3 लाख करोड़ से ज्यादा की उम्मीद, प्रदेश की अर्थव्यवस्था पकड़ेगी रफ्तार

लखनऊ (सू0 वि0) । केंद्रीय बजट में इस बार यूपी के हिस्से तीन लाख करोड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *