Breaking News
Samjhauta Express train

117 यात्रियों के साथ दिल्ली पहुंची समझौता एक्सप्रेस

Samjhauta Express train

नईदिल्ली (संवाददाता)। भारत-पाकिस्तान के बीच आपसी सौहार्द्र की कड़ी बनी समझौता एक्सप्रेस दिल्ली पहुंच गई है. यह ट्रेन कुल 117 यात्रियों को लेकर आई है. जिनमें 76 भारतीयों सहित 41 पाकिस्तानी नागरिक शामिल हैं. समझौता एक्सप्रेस आज सुबह डेढ़ बजे अटारी रेलवे स्टेशन से रवाना हुई थी.
बताया जा रहा है कि ट्रेन अपने तय समय से साढ़े 4 घंटे देरी से पहुंची है. गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद-370 हटाए जाने के बाद से बढ़े तनाव के बीच पाकिस्तान ने समझौता एक्सप्रेस पर रोक लगा दी थी. पाकिस्तान ने अपने ड्राइवर और गार्ड को स्टेशन भेजने से इनकार कर दिया.
इस दौरान ट्रेन रुकने से वाघा-अटारी बॉर्डर पर 110 पैसैंजर फंस गए थे. हालांकि भारत ने अपना इंजन और ड्राइवर भेजकर अटारी पर रोकी गई समझौता एक्सप्रेस को वापस बुला लिया. सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान के समझौता एक्सप्रेस बंद करने के बावजूद भी फिलहाल भारत की तरफ से इस ट्रेन को बंद नहीं किया जाएगा.

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *