Breaking News
fraud

लाखों की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार

fraud

देहरादून (संवाददाता)। कैंट थाने की पुलिस ने कमेटी के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी में शामिल गैंग के एक अन्य सदस्य को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस चार आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है।
इंस्पेक्टर कैंट नदीम अतहर ने बताया सिंह इंटरप्राइजेज नामक कंपनी में निवेश के नाम पर कई महिलाओं से लाखों की ठगी की शिकायत की गई थी। इसके बाद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई तो पता चला कि आरोपितों ने सिंह इंटरप्राइजेज के नाम पर एक फर्जी कंपनी खोली। इसके बाद लोगों खासकर महिलाओं को इसमें निवेश कर दोगुनी रकम का झांसा दिया। लोगों ने रकम वापस की मांग की तो आरोपितों ने उनके साथ मारपीट की। बाद में आरोपित कंपनी बंद कर लाखों रुपये लेकर फरार हो गए। बताया कि मामले मे मीरा रानी पत्नी गोपाल निवासी शान्तिनगर, गोविन्दगढ, सुमित पुत्र गोपाल निवासी शांतिनगर, गोविन्दगढ, अमित पुत्र गोपाल निवासी शान्तिनगर, गोविन्दगढ, व अनिल कुमार पुत्र जगपाल सिंह निवासी हाउस नम्बर क्यू 136, पॉकेट क्यू, पल्लवपुरम मोदीपुरम, मेरठ को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है।

Check Also

प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप मॉडिफाई किया जाए : मुख्य सचिव

देहरादून ।  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की …

One comment

  1. 703910 61877stays on topic and states valid points. Thank you. 150884

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *